ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रहस्य: आकाशगंगा में दिखा डरावना चक्र, हर 18 मिनट में दिखकर हो जाता है गायब, चिंता में खगोलविद
Share
Notification Show More
Latest News
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
October 18, 2026
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

रहस्य: आकाशगंगा में दिखा डरावना चक्र, हर 18 मिनट में दिखकर हो जाता है गायब, चिंता में खगोलविद

By @dmin Published January 28, 2022
Share
भारतीय अंतरिक्ष संघ: निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष की दुनिया खोलेगी मोदी सरकार, जानें इसरो के रहते क्यों पड़ी जरूरत
भारतीय अंतरिक्ष संघ: निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष की दुनिया खोलेगी मोदी सरकार, जानें इसरो के रहते क्यों पड़ी जरूरत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आकाशगंगा में खगोलविदों को एक ऐसा डरावना और रहस्यमयी चक्र (वस्तु) नजर आया है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। यह इतना विचित्र है कि हर 18 मिनट में दिखकर गायब हो जाता है, जिसके चलते वैज्ञानिक इसकी पहचान का दूर-दूर तक कोई अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं।

यही वजह है कि शुरुआत में इसे एलियन मानकर शोधकर्ता चिंता में पड़ गए थे, लेकिन फिर यह सही साबित नहीं हुआ। एक शोध के दौरान इस वस्तु को देखने वाले ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं का कहना है कि तेजी से घूमती यह चक्राकार आकृति धरती से चार हजार प्रकाश वर्ष दूर स्थित है, जो न सिर्फ बहुत चमकदार है बल्कि इसका चुंबकीय क्षेत्र बेहद मजबूत है।

यह हर घंटे में तीन बार भारी मात्रा में रेडियो ऊर्जा फेंक रही है। नेचर पत्रिका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस चक्र को हमारी आकाशगंगा में रेडियो वेव सर्वे के दौरान एक यूनिवर्सिटी शोधकर्ता ने पकड़ा था। यह ‘शैतानीÓ वस्तु न तो कोई सुपरनोवा है और न ही पल्सर, जिसके चलते इसे फिलहाल कोई नाम देना असंभव-सा हो गया है। हालांकि, इसकी पड़ताल के लिए ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

सटीक समय में गायब होकर चौंकाया
ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी की रेडियो एस्ट्रोनॉमर और इस वस्तु को खोजने वाली टीम की प्रमुख नताशा हर्ले-वॉल्कर का कहना है, यह वस्तु इस तरह दिखती और गायब होती है, जैसे किसी ने समय तय कर रखा हो। शोध के दौरान जब हमने इस पर लगातार नजर रखी तो पता चला कि यह अब तक की सबसे अलग प्रकार की अंतरिक्षीय वस्तु है।

हर 20 मिनट में फेंक रहा भारी रेडियो ऊर्जा
वॉल्कर के मुताबिक, हालांकि अंतरिक्ष में पल्सर जैसी कई वस्तुएं हैं, जो दिखकर गायब होती हैं लेकिन इतने सटीक समय में यह गतिविधि करते आज तक किसी भी वस्तु को नहीं देखा गया। वॉल्कर कहती हैं कि 20 मिनट में इतनी ज्यादा रेडियो ऊर्जा पैदा करना असंभव लगता है।

रेडियो सिग्नल से पैदा हुई एलियन की आशंका
क्या अंतरिक्ष से आते इतने मजबूत रेडियो संकेत (सिग्नल) एलियंस द्वारा भेजे जा सकते हैं, इस सवाल पर वॉल्कर ने कहा कि शुरुआत में ऐसा मानकर मैं चिंता में पड़ गई थी। लेकिन शोधकर्ता व्यापक आवृत्तियों (फ्रीक्वेंसी) से आते इन संकेतों का निरीक्षण कर पा रहे थे।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

@dmin January 28, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से करेंगे बात
Next Article भिलाई निगम क्षेत्र के 30 केन्द्रों में कोविशिल्ड का लगेगा पहला व दूसरा डोज प्रतिदिन 6 हजार से बढ़कर हुआ 9 हजार टीकाकरण,10 हजार का लक्ष्य… जिले में संक्रमण दर 1.88 प्रतिशत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?