ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सौर सुजला योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के एक लाखवें हितग्राही किसान सुरेन्द्र नाग को किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सौर सुजला योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के एक लाखवें हितग्राही किसान सुरेन्द्र नाग को किया

By @dmin
Published: January 28, 2022
Share
SHARE

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की जा चुकी है। इनमें नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों के हजारों किसान भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में योजना के एक लाखवें हितग्राही श्री सुरेन्द्र नाग को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। क्रेडा (CREDA – छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) द्वारा सौर सुजला योजना के तहत बस्तर जिले के किसान श्री नाग की कृषि भूमि में एक लाखवां सोलर पंप स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें सोलर पंप का कट-आउट प्रदान कर योजना की सफलता को रेखांकित किया।

प्रदेश में कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता में वृद्धि और अविद्युतीकृत क्षेत्रों में कृषि का सिंचित रकबा बढ़ाने के लिए क्रेडा द्वारा सौर सुजला योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत कृषि भूमि में तीन और पांच हॉर्स-पॉवर क्षमता के सोलर पम्प स्थापित किए जा रहे हैं। कृषि भूमि के साथ ही योजना के माध्यम से राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम के अंतर्गत गौठानों, चारागाहों और पंजीकृत गौशालाओं में भी सोलर पम्प लगाए जा रहे हैं। योजना के तहत प्रदेश भर में स्थापित सोलर पंपो से एक लाख 20 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हो रही है। इससे पिछले पांच वर्षों में करीब छह लाख 55 हजार टन कार्बन उत्सर्जन में कमी हुई है।

सोलर पंप के उपयोग से राज्य में कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ भू-जल का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में सहायता मिल रही है। सौर सुजला योजना के माध्यम से खेतों में पंप लगने से किसान हर साल वर्षा काल के अतिरिक्त दो अतिरिक्त फसल ले पा रहे हैं। योजना से सिंचाई के लिए परम्परागत विद्युत पर निर्भरता भी कम हुई है। देश के दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में ज्यादा संख्या में सोलर पम्पों की स्थापना की गई है। राज्य में योजना के सफल क्रियान्वयन और सोलर पम्पों की लगातार बढ़ती मांग के कारण केन्द्र शासन द्वारा प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत भी सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा के किसानों को दी 22.78 करोड़ रुपए का मुआवजा… कलमा बैराज से प्रभावित हुए थे 300 किसान… अब जाकर हुआ इनके लंबित प्रकरण का निराकरण
आप सीटिंग जॉब में हैं? तो ऐसे कम करें हार्ट अटैक का खतरा
ममता बेनर्जी तीसरी बार बनीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री…. कोराना महामारी के कारण सादे समारोह में ली सीएम पद की शपथ
शिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा है गहरा नाता, एक बार तो गैर जमानती वारंट हो गया था जारी…
मुख्यमंत्री साय ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने दिया निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आम्रपाली वनांचल सिटी में आम्रपाली वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का आयोजन सम्पन्न आम्रपाली वनांचल सिटी में आम्रपाली वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का आयोजन सम्पन्न
Next Article डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता और दर्शन ने संविधान को विशिष्ट बनाया : सुश्री उइके

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?