ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने किया नवीन कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण, अब तक 400 से अधिक मरीजों को मिली राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कलेक्टर ने किया नवीन कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण, अब तक 400 से अधिक मरीजों को मिली राहत

By @dmin
Published: January 22, 2022
Share
SHARE

बलौदाबाजार। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय के नई मंडी परिसर स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर का अवलोकन कर मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। श्री सिंह ने कहा कि जिले में मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। हमें भविष्य की स्थिति का अनुमान कर उससे निपटने की कार्य-योजना तैयार रखना होगा। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके भोजन संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। इस दौरान श्री सिंह ने अलग से बनाएं हुए कक्ष से हॉस्पिटल में अंदर जाकर भर्ती मरीजों को भी देखा। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश प्रेमी ने बताया कि अभी अस्पताल में 19 मरीजों का इलाज हो रहा है। जिसमें से 6 मरीज संदेहास्पद है जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इन मरीजों का रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ये सभी मरीज अलग से आइशो लेशन वार्ड में भर्ती है। डॉ प्रेमी ने कलेक्टर को जानकारी दिया की अब तक इस हॉस्पिटल से 400 से अधिक लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ कल्याण कुरुवंशी,डीपीएम अनुपमा तिवारी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डीएमएफ एवं जनसहयोग से  20 दिनों के रिकार्ड समय में इस 500 बिस्तर युक्त अस्पताल का निर्माण किया गया है। जिसमें 120 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त है। इसके साथ ही नवनीतम 300 लीटर प्रति मिनट की ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया गया है। यहां पर 10 मेडिकल डॉक्टरों की रूटीन में ड्यूटी लगाई गयी है।टेक्निकल एवं सपोर्ट स्टॉफ़ भी अलग से 24 घन्टे मौजूद रहतें है।

मसेनार और पाहुरनार सम्पूर्ण जैविक ग्राम, सीएम साय ने सौंपे प्रमाण पत्र, महिला समूहों को बस संचालन के लिए सौंपी चाबियां
कांकेर में IED ब्लास्ट : सर्चिंग पर निकले BSF के 2 जवान घायल, रायपुर रेफर
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ के पार… 83 लाख से ज्यादा को पहला डोज तो 17 लाख लोगों को लगे दोनों डोज
बैकुंठ–उरकुरा के बीच चौथी रेल लाइन निर्माण परियोजना को रेल मंत्रालय की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ में प्रति दस लाख की आबादी पर रोजाना 2116 सैंपलों की जांच, राष्ट्रीय औसत 1349 का…. प्रदेश में लगातार बढ़ाई जा रही कोरोना जांच की संख्या… 6 मई को सर्वाधिक 61,344 टेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की इस योजना को मिल रही जनता की बेहतर प्रतिक्रिया, दवाइयों के एमआरपी पर 58 प्रतिशत तक की छूट
Next Article अब टीवी पर हिंदी में आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?