ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेगा प्लेसमेंट ड्राइव चलाई जाएगी, हर तिमाही आयोजित होगा बड़ा प्लेसमेंट कैंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मेगा प्लेसमेंट ड्राइव चलाई जाएगी, हर तिमाही आयोजित होगा बड़ा प्लेसमेंट कैंप

By @dmin
Published: August 1, 2022
Share
नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर,गौठानों में नवाचार को दिया जाएगा बढ़ावा: कलेक्टर
नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर,गौठानों में नवाचार को दिया जाएगा बढ़ावा: कलेक्टर
SHARE

दुर्ग/ राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिले में काम शुरू हो गया है। इसके लिए हर तिमाही में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव चलाई जाएगी। इसके अंतर्गत बड़े प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय नियोक्ता तो होंगे ही, दूसरे राज्यों के नियोक्ताओं के साथ भी संपर्क किया जाएगा। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने आज रोजगार मिशन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने रोजगार मिशन के अंतर्गत बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार दिलाने आवश्यक रणनीति पर चर्चा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि हमें स्थानीय स्तर पर नियोक्ताओं के साथ लगातार संपर्क में रहना है। साथ ही रोजगार प्रदान करने वाले शहर के महत्वपूर्ण केंद्र जैसे पुणे, बंगलूरू, हैदराबाद आदि में भी नियोक्ताओं के साथ संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उपसंचालक जनशक्ति नियोजन के समन्वय में एनयूएलएम की टीम काम करें। महाविद्यालय, पालीटेक्निक और आईटीआई की प्लेसमेंट कमिटी सक्रियता से आप्शन की तलाश करें। स्थानीय स्तर पर सभी उद्योगों से और बड़े संस्थानों से मिले ही, बाहर भी रोजगार के अवसरों पर विचार करें। कलेक्टर ने बताया कि पिछले वर्ष मर्सिडीज बेंज पुणे ने बड़े पैमाने पर स्थानीय युवकों को लिया था। नियोक्ताओं को भी हुनरमंद युवाओं की तलाश रहती है। हमें इनकी पहचान कर इन्हें नियोक्ताओं से मिलाना है। इस दौरान उपसंचालक जनशक्ति नियोजन श्री राजकुमार कुर्रे भी मौजूद थे।

ऐसे युवाओं का सर्वे होगा जिनका प्लेसमेंट अब तक नहीं
कलेक्टर ने कहा कि कोविड की वजह से पिछले दो सालों में कहीं कहीं प्लेसमेंट नहीं हो पाया। इसके साथ ही कुछ युवक प्लेसमेंट से चूक गये होंगे। ऐसे लोगों का चिन्हांकन शैक्षणिक संस्थाओं की प्लेसमेंट एजेंसी को करना है। उन्होंने एनयूएलएम की टीम को स्थानीय स्तर पर भी व्यापक सर्वे करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी हुनरमंद युवाओं की जरूरत होती है लेकिन समन्वय के अभाव में नियोक्ता और रोजगार के इच्छुक युवाओं के बीच आपस में संपर्क नहीं हो पाता। निगम आयुक्तों से संपर्क कर इसके लिए व्यापक पड़ताल करें ताकि इस संबंध में टैलेंटपुल और इनकी संभावनाओं के लिए उपयुक्त जगह दोनों का पता लगाया जा सके।

दिव्यांगों के रोजगार के लिए होगी विशेष पहल
कलेक्टर ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी का सामना दिव्यांगजनों को करना होता है। इनके लिए काम की तलाश सबसे प्रमुख है। एनयूएलएम के अधिकारी देखें कि कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें दिव्यांगजन आसानी से कर सकते हैं। पढ़े लिखे दिव्यांगजनों की सूची बनाना और उनके मुताबिक काम उपलब्ध कराना प्राथमिकता का काम होगा।

एनआईटी, आईआईटी, आईआईएम का प्लेसमेंट सेल जिस तरह से काम करता है उस तरह के काम का दिया जाएगा प्रशिक्षण
कलेक्टर ने कहा कि एनआईटी रायपुर, आईआईटी और आईआईएम में प्लेसमेंट एजेंसियां जिस तरह से काम करती हैं उस तरह का पैटर्न फालो करने से प्लेसमेंट एजेंसियां अपने छात्रों के लिए रोजगार के काफी सारे अवसर मुहैया करा सकती हैं। इस पैटर्न के लिए इन नामी संस्थाओं के प्लेसमेंट विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

रीपा में पैदा होंगी बड़ी संभावनाएं
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण औद्योगिक क्षेत्रों को रोजगार के बड़े अवसरों के लिए तैयार किया जाएगा। जिस तरह से सांकरा में काम हो रहा है उसी प्रकार क्लस्टर बनाकर औद्योगिक क्षेत्र अपने आसपास के क्षेत्रों में वस्तुओं की आपूर्ति कर सकेंगे। स्कूल, हास्टल आदि की डिमांड रीपा के माध्यम से ही पूरी हो सकेगी।

अच्छा काम करने वाली एजेंसियों का प्लेसमेंट फेस्ट में होगा सम्मान
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि रोजगार जुटाना और अच्छे अवसर उपलब्ध कराना काबिले तारीफ काम होता है। इस क्षेत्र में जो भी अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्लेसमेंट फेस्ट में ऐसे अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने रोजगार सृजन के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है।

किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Big Accident : बालोद में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मासूम सहित 6 की मौत… 7 की हालत नाजुक
यूनीसेफ और पीआईबी के संयुक्त रूप से किया वेबीनार का आयोजन…. कोरोना महामारी को लेकर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बातें
एससीओ समिट में अफगानिस्तान का जिक्र कर बोले पीएम मोदी: बढ़ता कट्टरपंथ इन समस्याओं का मूल कारण… जाने पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें
रविवार अवकाश के दिन भी खुला रहेगा संपत्तिकर जमा करने के लिए काउंटर…. संपत्तिकर जमा करने लोगों को होगी सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का बदलेगा नाम : मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Next Article वजन त्योहार: शास्त्री नगर आंगनबाड़ी में बच्चों का किया गया वजन, नापी गई ऊंचाई एक लाख से अधिक बच्चों का वजन कर,पोषण स्तर की होगी जांच

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?