ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिटनेस की दुनिया में रागिनी ने बनाया नया मुकाम, लीक से हटकर काम करने का था जज्बा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

फिटनेस की दुनिया में रागिनी ने बनाया नया मुकाम, लीक से हटकर काम करने का था जज्बा

By @dmin
Published: January 22, 2022
Share
SHARE

रायपुर। जिंदगी में अपना नाम, अपनी पहचान बनाने का ख्वाब हर किसी को होता है लेकिन कई बार लोग परिस्थितियों के हाथों हार जाते हैं या अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोशिश ही नहीं करते। लेकिन कोण्डागांव की रहने वाली सुश्री रागिनी जायसवाल ने जो ख्वाब देखा उसे पूरा करने के लिए जतन भी किए। लीक से हटकर कुछ करने के जुनून में रागिनी को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मदद मिली। आज रागिनी ने फिटनेस की दुनिया में नया मुकाम बना लिया है। साथ ही दूसरी किशोरियों, युवतियों और महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

बदलते दौर से साथ रोजगार की नई सम्भावनाएं भी जन्म ले रही हैं, लेकिन इसे पहचान पाना और स्व-रोजगार की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रयास हर कोई नहीं कर पाता। रागिनी ने इन संभावनाओं को पहचाना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ीं। खेल और फिटनेस को लेकर शुरू से ही रुचि रखने वाली रागिनी ने इसे से करियर की राह चुना। रागिनी मानती हैं कि उनका मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भरता के अलावा महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करना है और आत्मविश्वास तभी जागृत हो सकता है जब महिला शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत हो और उनका फिटनेस संस्थान इस कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित है।

ऐसे साकार हुआ सपना

रागिनी बताती है कि ग्रेजुएशन के बाद गुरूमान शेरू अंग्रीस फिटनेस इंडस्ट्री रायपुर एवं एनआईएस से फिटनेस में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद अपने करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में पांच लाख रूपए का ऋण बैंक ऑफ बड़ौदा से प्राप्त किया गया। इसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा मार्जिन मनी के रूप में 1.25 लाख रुपए का अनुदान दिया गया। इस मदद के जरिए रागिनी बीते दो वर्षों से कुशलतापूर्वक फिटनेस संस्थान का संचालन कर रही हैं। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां फिटनेस संबंधी सुविधाओं का लाभ ले रही हैं।

निरन्तर पूरे शहर को किया जा रहा है सेनिटाइज दवाई का छिड़काव – वोरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ
Breaking News : दुर्ग में बढ़ गया 20 फीसदी क्राइम रेट, एसपी पल्लव का निर्देश कम करें आंकड़े
मौसम विभाग का अनुमान, इस बार होगी सामान्य से अधिक बारिश, बंपर फसल उत्पादन की उम्मीद
भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन मंत्री अकबर ने साहू समाज के लिए सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन…
Next Article सौर सुजला योजना के जरिए अब खेत हुए द्विफसलीय, साग-सब्जी की पैदावार कर बढ़ा रहे आर्थिक समृद्धि

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?