ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वच्छता बनाये रखने में हम सभी सहयोगी बनें : डॉ. शिवकुमार डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वच्छता बनाये रखने में हम सभी सहयोगी बनें : डॉ. शिवकुमार डहरिया

By @dmin
Published: January 20, 2022
Share
SHARE

रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि हमारे आस-पास का परिवेश स्वच्छ रहे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। हमें अपने शहर को स्वच्छ रखने में हर संभव सहयोग देना चाहिये। नगरीय प्रशासन मंत्री आज यहां अपने शासकीय आवास कार्यालय में व्यापारी संघ रायपुर के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी के नेतृत्व में नगरीय निकायों के यूजर चार्जेस कम करने के संबंध में मंत्री डॉ. डहरिया से चर्चा कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। नगरीय प्रशासन मंत्री ने व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों को इस संबंध में सहानुभूतिपूर्वक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में दिल्ली, मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों से यूजर चार्जेस कम हैं। उन्होंने बताया कि आवासीय एवं व्यवसायिक यूजर चार्जेस की दरें छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों की अपेक्षा कम है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि हम सभी को शहर की स्वच्छता के लिए योगदान करना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि उनके द्वारा जो यूजर चार्जेस के संबंध में बताया गया है उसके संबंध में जो उनके हित में होगा उस पर विचार किया जाएगा।

डॉ. डहरिया ने बताया कि सफाई, प्रकाश सहित अन्य चार्जेस की दरें केन्द्र सरकार की गाईड लाईन से तय होती है। इसी प्रकार से नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का निपटान एन.जी.टी. के निर्देशानुसार करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पूर्व सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों से यूजर चार्जेस लिए जा रहे हैं।

दुर्ग एसएसपी का एक्शन : भिलाई में बंदूक की बट से युवक को मारने वाला पुलिस कर्मी सस्पेंड
देश में 58 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में सामने आए 86052 नए मामले
SAFF Cup: भारत के चैंपियन बनते ही स्टेडियम में मौजूद 26000 फैंस ने गाया ‘वंदे मातरम्’, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, बोले- मानवता की सेवा और दानशीलता में अग्रवाल समाज हमेशा अग्रणी
Chandrayan-3: चांद की सबसे करीबी कक्षा में पहुंचा लैंडर विक्रम, लूना-25 में आई तकनीकी खराबी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनआईसी छत्तीसगढ़ के वार्षिक टेबल कैलेंडर एवं मासिक न्यूज लेटर का विमोचन
Next Article दंतेवाड़ा में एडवेंचर स्पोट्र्स होगा आकर्षण का केन्द्र दंतेवाड़ा में एडवेंचर स्पोट्र्स होगा आकर्षण का केन्द्र
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?