ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करवा नाला से करवट लेने लगी सैकड़ों किसानों की तकदीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

करवा नाला से करवट लेने लगी सैकड़ों किसानों की तकदीर

By @dmin
Published: January 19, 2022
Share
करवा नाला से करवट लेने लगी सैकड़ों किसानों की तकदीर
करवा नाला से करवट लेने लगी सैकड़ों किसानों की तकदीर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की नरवा विकास योजना से ग्रामीण इलाकों में भू-जल स्तर में सुधार के साथ-साथ ग्रामीणों को निस्तार और सिंचाई के लिए जल उपलब्धता बढ़ी है। नाले के किनारे वाले खेतों में किसान अब रबी सीजन में खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन करने लगे हैं। इससे किसान की आय में वृद्धि हुई है। बेमेतरा जिले के करवा नाला का उपचार एवं नाले में जल संरक्षण संरचनाएं बनाए जाने से इस नाले में अब फरवरी-मार्च तक पानी भरा रहने लगा है, जिसका लाभ उठाकर 105 किसान रबी फसलों की खेती और सब्जी उत्पादन करने लगे हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के ग्रामीण अंचलों में स्थित बरसाती नालों को जल संग्रहण, सिंचाई एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संरक्षित एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से संचालित नरवा विकास कार्यक्रम का सार्थक परिणाम पूरे राज्य में दिखाई देने लगा है। सुराजी गांव योजना के चार घटकों में शामिल नरवा को संरक्षित किए जाने से नाले के आसपास के इलाकों में भू-जल संवर्धन, निस्तार, सिंचाई की सुविधा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधिता को बढ़ावा मिला है।

बेमेतरा जिले का करवा नाला ग्राम पंचायत भुरकी से निकलता है। 15 किलोमीटर लम्बाई वाला यह नाला ग्राम पंचायत जेवरी तक जाता है। नरवा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत इसका उपचार कराए जाने से इस नाले को नया जीवन मिला है। नाले अब लगभग 10 माह तक जल भराव रहता है। जिसके कारण किसानों को रबी फसलों के सिंचाई की सुविधा मिलने लगी है। नाले के किनारे स्थित गांवों में भू-जल स्तर और खेतों में हरियाली बढ़ी है। यह नाला ग्राम पंचायत भुरकी से हथमुड़ी, डुंडा, ओटेबंध, रजकुडी, और जेवरी से होकर जाता है। करवा नाला में जल की रोकथाम के लिए इसके शुरूआती हिस्से से लेकर आखिरी छोर तक एक करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से 42 संरचनाएं निर्मित की गई है। इससे क्षेत्र में सिंचित रकबा बढ़कर लगभग 345.12 हेक्टेयर हो गया है। नरवा के ड्रेनेज ट्रीटमेंट और कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट के योजनाबद्ध कार्यों ने किसानों के लिए खुशहाली और समृद्धि का रास्ता खोल दिया है।

शास्त्री अस्पताल के मरीजों को बांटे फल, गरीबों को दिया भोजन…. भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने कुछ इस तरह से मनाया सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन
जिला अस्पताल में कोविड से ठीक हो चुके मरीजों के लिए शुरू हुआ पोस्ट कोविड केयर… रिकवरी के पश्चात आई मानसिक-शारीरिक समस्याओं को दूर करने चिकित्सक करेंगे काउंसिलिंग
टी-20 विश्वकप को लेकर बड़ा अपडेट: भारत में होगा टी-20 विश्व कप या यूएई स्थानांतरित… जाने बीसीसीआई ने क्या कहा
फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ गए 40 प्रतिशत मरीज; सामने आए 5000 से ज्यादा मामले
14 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, अगले साल हो जाएंगे तैयार, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced कोरोना के 5614 नए केस मिले, 9 की गई जान, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय भी पॉजिटिव
Next Article धान खरीदी में समय वृद्धि एवं असमय बारिश से नुकसान फसल मुवाआजा शीघ्र प्रदान करने सौंपा ज्ञापन धान खरीदी में समय वृद्धि एवं असमय बारिश से नुकसान फसल मुवाआजा शीघ्र प्रदान करने सौंपा ज्ञापन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?