ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में एमआईसी के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में एमआईसी के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण

By @dmin
Published: January 18, 2022
Share
विधायक देवेन्द्र और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में एमआईसी के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण
विधायक देवेन्द्र और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में एमआईसी के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण
SHARE

भिलाई। महापौर परिषद् के सदस्यों ने आज अपने विभाग के कार्यो की जिम्मेदारी सम्भालने के लिये पदभार ग्रहण किये। विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल तथा सभापति गिरवर बंटी साहू ने सभी मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को उनके कक्ष में जाकर उन्हें कुर्सी पर बिठाकर पदभार ग्रहण करवाया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, विशेष रूप से मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के मौके पर मुकेश चंद्राकर भी मौजूद रहे। विधायक देवेन्द्र यादव ने पदभार ग्रहण कराने के पूर्व अपने महापौर के कार्यकाल के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। महापौर ने सभी एमआईसी सदस्यों के साथ बैठक कर शहर के विकास में सभी को एकजुुुट होकर कार्य करने चर्चा की। महापौर ने सभी से कहा कि वर्तमान परिस्थिति में कोरोना से लड़ाई प्राथमिकता क्रम पर है। इसके साथ ही सभी सदस्यों को भिलाई शहर के विकास के लिये मिले जिम्मेदारियों से अवगत कराया। मेयर इन कांउसिल के सभी 14 सदस्यों ने आज अपनी कुर्सी सम्भाली।

14 एमआईसी मेंबर ने आज किया पदभार ग्रहण
आज सभी 14 एमआईसी मेंबर ने पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने 13 जनवरी को महापौर परिषद का गठन किया है। जिसमें वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण – मन्नान गफ्फार खान, सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य विभाग – संदीप निरंकारी, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग – साकेत चंद्राकर, लोक कर्म विभाग – एकांश बंछोर, जल-कार्य विभाग – केशव चौबे, राजस्व विभाग – सीजू एंथोनी, खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग – लक्ष्मीपति राजू, अग्निशमन, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग – लालचंद वर्मा, गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग – चंद्रशेखर गवई, महिला एवं बाल विकास विभाग – मीरा बंजारे, अनुसूचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति कल्याण विभाग – मालती ठाकुर, शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग – आदित्य सिंह, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग – नेहा साहू, संस्कृति पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग – रीता सिंह गेरा को विभागों की जिम्मेदारी मिली है। इन सभी ने आज से अपना कार्य भार संभालना प्रारंभ कर दिया है।

नई व्यवस्था के तहत एमआईसी बैठक के लिये भी पृथक से कक्ष तैयार
महापौर नीरज पाल के निर्देश के बाद एमआईसी की बैठक के लिये कक्ष क्रमांक – 26 को एमआईसी की बैठक के लिये तैयार कर लिया गया है। महापौर परिषद की बैठक पहले महापौर कक्ष में आयोजित होती थी। जिसमें बार-बार कुर्सी तथा टेबल को बैठक के दिन सेट करना पड़ता था। परन्तु महापौर ने अब एमआईसी बैठक के लिये पृथक से व्यवस्था कराई है, जिससे अब बैठक आसानी से हो पायेगी।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं व नए प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा
बिलासपुर एयरपोर्ट पर 4-C श्रेणी और नाइट लैंडिंग को मिली हरी झंडी, 290 एकड़ भूमि आवंटित
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवान से मिलने पहुंचे अस्पताल, बोले- नक्सलियों के खिलाफ तेज हुई लड़ाई
कोविड संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश
यूपी चुनाव को लेकर बड़ा एलान: अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं की बढ़ रही आमदनी, बल्ब बनाकर घरों तक पहुंचाने लगी रोशनी महिलाओं की बढ़ रही आमदनी, बल्ब बनाकर घरों तक पहुंचाने लगी रोशनी
Next Article नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने रोका काफिला, विधायक वोरा से सड़क पर विकास कार्यो को लेकर की चर्चा नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने रोका काफिला, विधायक वोरा से सड़क पर विकास कार्यो को लेकर की चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?