ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 16 लाख गबन करने की नियत से फरार मैनेजर बनारस से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

16 लाख गबन करने की नियत से फरार मैनेजर बनारस से गिरफ्तार

By @dmin
Published: January 16, 2022
Share
पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, नक्सलियों को भी थी तलाश
पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, नक्सलियों को भी थी तलाश
SHARE

रायपुर। अंबिकापुर के गल्ला व्यापारी का 16 लाख रुपए वसूली कर लापता हुआ मैनेजर शनिवार को बनारस मुख्य मार्ग पर मिला। मैनेजर से पुलिस ने 16 लाख रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मैनेजर जुआ-सट्टा खेलने का आदि है, जिससे उसकी माली हालत ठीक नहीं है। वह पैसे गबन करने की नीयत से लापता हो गया था। पुलिस ने धारा 406 की कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीसी रोड अंबिकापुर निवासी सुनील कुमार बंसल ने 13 जनवरी को थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई मनोज कुमार बंसल, महामाया चौक अंबिकापुर के पास स्थित मारूती ट्रेडर्स दुकान में सुभाष अग्रवाल के दुकान का मैनेजर है। 13 जनवरी को वह सुभाष अग्रवाल की स्विफ्ट कार सीजी 15 डीएम 9990 को लेकर सूरजपुर एवं विश्रामपुर के दुकानदारों एवं व्यापारियों से रकम वसूली करने के लिए आया था, जो लापता हो गया है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। व्यवसायी की कार बिश्रामपुर के ग्राम शशिपुर इलाके में लावारिस हाल में मिली थी।

जुआ-सट्टा खेलने का आदि, पहले भी भाग चुका
सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर एएसपी हरीश राठौर, सीएसपी जेपी भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी की टीम मामले की जांच में लगी थी। पूछताछ में जानकारी मिली कि गुमशुदा मनोज कुमार बंसल पूर्व से जुआ, सट्टा खेलने का आदि है। पहले भी एक बार नेपाल भाग गया था। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मनोज कुमार बंसल बनारस के घाट पंडारी नवाधक्की में सुबह 5 बजे रोड किनारे देखा गया है। पुलिस टीम ने घाट पेंडारी पहुंचकर मनोज कुमार बंसल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से वसूली की रकम 16 लाख रुपए जब्त कर लिया है।

Bhilai : निगम में किसी का तबादला तो किसी को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी
टॉप नक्सली लीडर हिडमा एनकाउंटर में ढेर, आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में हुई मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी
बड़ा फैसला: एक जनवरी से लागू हो जाएगी नई व्यवस्था, सप्ताह में साढ़े चार दिन करना होगा काम
प्रेमी जोड़े ने शिवनाथ में लगाई छलांग : युवक ने तैरकर बचाई जान, तीसरे दिन मिली युवती की लाश
CG News : छत्तीसगढ़ का यह जिला जल अभाग्रस्त घोषित… बिना अनुमति नहीं करा सकेंगे बोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अभी आईसीयू में ही रहेंगी लता मंगेशकर, डॉक्टर ने बताया सेहत का हाल….
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 93 # 16 january 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?