ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुजुर्गों के जीवन में लौटा उजियारा, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से रौशन हो रही जिंदगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बुजुर्गों के जीवन में लौटा उजियारा, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से रौशन हो रही जिंदगी

By @dmin
Published: January 11, 2022
Share
बुजुर्गों के जीवन में लौटा उजियारा, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से रौशन हो रही जिंदगी
बुजुर्गों के जीवन में लौटा उजियारा, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से रौशन हो रही जिंदगी
SHARE

रायपुर। पंद्रह दिनों के भीतर दुर्ग जिले के औंधी गांव के पांच बुजुर्ग रोशनी से रूबरू हो गये। उनकी आँखें धुंधला रही थीं लेकिन आई चेकअप के लिए अस्पताल नहीं जा रहे थे जब अस्पताल खुद उनके गाँव आ गया तो उन्होंने चेकअप कराया, चेकअप में पता चला कि मोतिया फैल गया है और विलंब किया तो आंखों की दृष्टि चली जाएगी। शीघ्रता से जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का आपरेशन प्लान किया गया और अब सभी सफलतापूर्वक देख पा रहे हैं। ये कमाल मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के अंतर्गत चल रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का कमाल है। इससे लोगों की जीवन में फिर से उजियारा लौटने लगा है।

औंधी सेक्टर देख रहीं नेत्र सहायक श्रीमती जसविंदर विरदी ने बताया कि औंधी में हर शुक्रवार को बाजार लगता है। बाजार में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हमारी कोशिश यह होती है कि किसी तरह की दिक्कत होने पर अधिकांश लोग बाजार में जाँच करा लें। विशेषकर बुजुर्गों को आंख की चेकअप की सलाह दी जाती है। अधिकतर लोग मोतियाबिंद की वजह से धुंधली रोशनी ही देख पाते हैं, लेकिन इतने से भी काम चलाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि हम मितानिनों के माध्यम से संदेश दे देते हैं कि गाँव में किसी को भी आंखों में किसी तरह की समस्या हो तो मोबाइल मेडिकल यूनिट में ही जांच करा ले, हमारे पास इसके लिए मशीनें हैं। मोतियाबिंद पता चलने पर जिला अस्पताल में शुगर बीपी की जाँच की जाती है और इसके बाद आपरेट कर दिया जाता है।

बीएमओ पाटन डा. आशीष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। लोगों को हाट बाजार तो आना ही होता है वहीं सर्दी बुखार अथवा किसी तरह की तकलीफ होने पर जाँच करा लेते हैं और उन्हें दवा दे दी जाती है। गंभीर बीमारी की आशंका होने पर आगे रिफर कर दिया जाता है। प्रारंभिक स्तर पर ही रोग को ठीककर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का यह सार्थक प्रयास है और इसके अच्छे नतीजे जमीनी स्तर पर आ रहे हैं।

श्रीमती भुरी बाई ने बताया कि उन्हें आँखें धुंधली दिख रही थी किसी ने बताया कि आँखों की जाँच गाड़ी में जाकर करा लो, बाजार में ही गाड़ी आती है वहीं डाक्टर भी रहते हैं और मशीन भी रहती है। मुझे डाक्टरों ने बताया कि तुम्हें मोतियाबिंद है और आपरेशन की सलाह दी। मैंने उनका कहना माना और जिला अस्पताल में जाकर इलाज करा लिया, अब मुझे सब कुछ पहले जैसा ही दिख रहा है। श्रीमती ढेला बाई ने बताया कि सब कुछ साफ दिख रहा है। अच्छा हुआ कि मैं हाट बाजार अस्पताल में चली गई। अब मैं अन्य बुजुर्गों को भी सलाह दे रही हूँ कि दिखने में थोड़ा भी धुंधला लगे तो वहां चली जाओ, बहुत अच्छा इलाज होता है।

दक्ष वैद्य बने भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश सहप्रभारी, आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील: ग्रामीण विकास के लिए गौठान को बनाएं सशक्त, पैरादान करें
Breaking News : भिलाई में ठगी की दुकान, कॉल सेंटर में बैठकर यूएसए व कनाडा में सायबर ठगी, दो युवतियों सहित 9 गिरफ्तार
आज अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचेंगे गोपीचंद, 40 साल बाद होगा ऐसा
ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना पसंद करुंगी, जो थोड़े ज्यादा चैलेंजिंग हों: करीना कपूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow फरवरी की शुरुआत में भारत को मिलेंगे 3 और राफेल लड़ाकू विमान
Next Article क्रुज मिसाइल: भारत ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस के नए संस्करण का किया सफल परीक्षण नौसेना को बड़ी कामयाबी: सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?