ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की इन जगहों पर सर्दियों में भी निकलता है गर्म पानी….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत की इन जगहों पर सर्दियों में भी निकलता है गर्म पानी….

By @dmin
Published: January 11, 2022
Share
SHARE

प्रकृति के चमत्कारों और रहस्यों को समझना मनुष्य के बस की बात नहीं है। भारत में कई ऐसे कुंड है जहां गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी पानी गर्म रहता है। इनमें से कुछ कुंड ऐसे भी हैं जिनमें नहाने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इन जगहों पर सालभर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही गर्म जल कुंडों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Contents
  • मणिकरण, हिमाचल प्रदेश
  • तुलसी श्याम कुंड, राजस्थान
  • तपोवन, उत्तराखंड
  • अत्रि कुंड, ओडिशा
  • धुनी पानी, मध्यप्रदेश
  • वशिष्ठ, हिमाचल प्रदेश

मणिकरण, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कुल्लू से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मणिकरण अपने गर्म पानी के कुंड के लिए जाना जाता है। इस कुंड में पानी का तापमान बहुत अधिक है। यह स्थान हिंदू और सिखों के लिए आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां पर एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा और मंदिर है। श्रद्धालु गुरुद्वारा और मंदिर में जाने के बाद इस पवित्र जल में डुबकी लगाने आते हैं।

तुलसी श्याम कुंड, राजस्थान

राजस्थान में जूनागढ़ से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर तुलसी श्याम कुंड स्थित है। यहां पर गर्म पानी के 3 कुंड है जिनमें अलग-अलग तापमान का पानी रहता है। इस कुंड के पास एक साथ 100 साल पुराना रुकमणी देवी का मंदिर भी स्थित है।

तपोवन, उत्तराखंड

उत्तराखंड में जोशीमठ से 14 किलोमीटर आगे तपोवन एक छोटा सा गांव है। यहां पर सल्फर युक्त गर्म पानी का एक झरना है। गंगोत्री ग्लेशियर से नजदीक होने के कारण तपोवन के गर्म पानी के झरने को पवित्र माना जाता है। गर्म पानी के झरने में आप चावल पका सकते हैं।

अत्रि कुंड, ओडिशा

भुवनेश्वर से 40 किलोमीटर दूर अत्रि कुंड सल्फर युक्त गर्म पानी के कुंड के लिए प्रसिद्ध है। इस कुंड के पानी का तापमान 55 डिग्री तक रहता है। गर्म पानी का यह कुंड औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस कुंड में स्नान करने से त्वचा संबंधी बीमारियां दूर हो जाती हैं।

धुनी पानी, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के अमरकंटक में धुनी पानी एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है। इस गर्म पानी के झरने का उल्लेख पौराणिक कथाओं में भी मिलता है। यह विंध्य और सतपुड़ा पहाडिय़ों के घने जंगलों में छिपा हुआ है। माना जाता है कि इसके पानी में नहाने से पाप पीड़ाएं दूर होती हैं।

वशिष्ठ, हिमाचल प्रदेश

वशिष्ठ, मनाली के पास एक छोटा सा गांव है जो अपने पवित्र वशिष्ठ मंदिर और गर्म पानी के झरने के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्नान करने की व्यवस्था है। इस जगह का विशेष पौराणिक महत्व है क्योंकि माना जाता है कि वशिष्ठ ने यहां पर गर्म पानी का झरना बनाया था। मान्यताओं के अनुसार इस कुंड के पानी में औषधीय गुण हैं।

गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को आएंगे छत्तीसगढ़, चंद्रगिरी तीर्थ में विश्व शांति महायज्ञ में होंगे शामिल… जानिए पूरा शेड्यूल
युवा महोत्सव में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के युवाओं ने अपने हुनर का लोहा मनवाया
सुपेला अंडरब्रिज के धीमे निर्माण से व्यापारियों में नाराजगी, भिलाई चेंबर ने आयुक्त को ज्ञापन सौंप रखी यह मांग
आदित्य एल-1 के इस पेलोड ने शुरू किया काम, जुटाएगी सूर्य की अहम जानकारी, जानें इससे क्या पता चलेगा
Gustakhi Maaf: मुवक्किलों को उकसाने से बाज आएं वकील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चोरी की 11 बाइक सहित शातिर बाइक चोरों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा…
Next Article राज्य सूचना आयोग में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित : प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग से राज्य सूचना आयोग में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित : प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग से

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?