ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और नया वैरिएंट: साइप्रस में मिला कोविड का ‘डेल्टाक्रॉन’ स्वरूप, ओमिक्रॉन व डेल्टा का मिश्रित रूप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक और नया वैरिएंट: साइप्रस में मिला कोविड का ‘डेल्टाक्रॉन’ स्वरूप, ओमिक्रॉन व डेल्टा का मिश्रित रूप

By @dmin
Published: January 9, 2022
Share
फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना के नए नए रूप सामने आते जा रहे हैं, इससे इस महामारी को लेकर आशंकाएं गहराती जा रही हैं। अब साइप्रस से खबर है कि वहां ओमिक्रॉन व डेल्टा से मिलकर बने नए कोरोना वैरिएंट का पता चला है। ओमिक्रॉन अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला कोरोना वैरिएंट बताया गया है, जबकि डेल्टा ने पिछले साल कई देशों में कहर बरपाया था। ऐसे में इनके मिले-जुले नए वैरिएंट के क्या खतरे होंगे, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने खबर दी है कि साइप्रस के एक शोधार्थी ने इस नए स्ट्रैन का पता लगाया है, जिसके ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट का सम्मिलित रूप होने का दावा किया गया है।

साइप्रस यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञान के प्राध्यापक लियोन्डियोस कोस्ट्रिक्स का इसे ‘डेल्टाक्रॉन’ नाम दिया गया है, क्योंकि इसके ओमिक्रॉन जैसे आनुवंशिक लक्षण हैं और डेल्टा जैसे जीनोम हैं। रिपोर्ट के अनुसार साइप्रस में डेल्टाक्रॉन के अब तक 25 मरीज पाए गए हैं। हालांकि यह वैरिएंट कितना घातक है और इसका क्या असर होगा, यह अभी कहना जल्दबाजी होगी।

कोस्ट्रिक्स ने कहा कि हम पता लगाएंगे कि क्या यह स्ट्रेन अधिक पैथोलॉजिकल या अधिक संक्रामक है और क्या यह पूर्व के दो मुख्य स्ट्रेन से ज्यादा असरकारी होगा। सिग्मा टीवी के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन डेल्टाक्रॉन से ज्यादा संक्रामक नजर आ रहा है। इन शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के नतीजे संक्रमण के आंकड़ों पर नजर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय डाटा बेस ‘जीआईएसएडÓ को भेजे हैं।

अमेरिका में रोज औसत छह लाख नए संक्रमित
डेल्टाक्रॉन वैरिएंट ऐसे समय आया है जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट समूची दुनिया में कोविड-19 के ताजा मामलों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह बनकर उभरा है। अमेरिका में पिछले सात दिनों में रोजाना औसत रूप से 6 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने कहा कि पिछले सप्ताह की तुलना में 72 फीसदी मामले बढ़े हैं। यह महामारी के दौर का एक रिकॉर्ड है।

नरम पड़ी योगी सरकार, राहुल और प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत
सीएम बघेल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन
कोरोना से निजात पाने 625 आक्सीजन बैड उपलब्ध, संक्रमण की तीसरी लहर से जंग लड़ने तैयार: वोरा
Gustakhi Maaf: भारतीय राजनीति और ड्रामा क्वीन
रिसाली निगम की सख्ती: रोका-छेका नियमों की अनदेखी व गंदगी फैलाने पर 20 हजार जुर्माना…. सड़क से मवेशी हटाने रात को भी लग रही ड्यूटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल इंडियन आर्मी: बर्फ की चादर पर ‘खुखरी डांस’ करते नजर आए जवान, वीडियो देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा
Next Article राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया संसद में कोरोना विस्फोट से अलर्ट पर सरकार, नए दिशा-निर्देश जारी, इन नियमों का पालन जरूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?