ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी छत्तीसगढ़ के साधारण गोबर की असाधारण गाथा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी छत्तीसगढ़ के साधारण गोबर की असाधारण गाथा

By @dmin
Published: December 31, 2021
Share
गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी छत्तीसगढ़ के साधारण गोबर की असाधारण गाथा
गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी छत्तीसगढ़ के साधारण गोबर की असाधारण गाथा
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। गोबर खरीद कर पूरे देश की सोच बदलने और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना की कामयाबी की मिसाल इस बार गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिखेगी। इस कामयाबी के साक्षी बनेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और तमाम विदेशी मेहमान। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना की झांकी को गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली परेड में शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति ने राज्य की झांकी को हरी झंडी दे दी है। समिति ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर बनाई गई थीम – इंडिया, न्यू आइडिया के तहत इसका चयन किया है। इस बार मात्र 12 राज्यों को ही राजपथ पर अपने राज्य की झांकी के प्रदर्शन का अवसर मिला है, जबकि दावा सभी राज्यों ने किया था।

गोधन न्याय योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सफल और महत्वाकांक्षी योजना है। संसद की स्थायी समिति इस योजना को पूरे देश में लागू करने की अनुशंसा कर चुकी है। राज्य की यह झांकी ग्रामीण संसाधनों के उपयोग के पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से एक साथ अनेक वैश्विक चिंताओं के समाधानों के लिए विकल्प प्रस्तुत करेगी।

क्या है गोधन न्याय योजना?
छत्तीसगढ़ के साढ़े सात हज़ार से अधिक गौठानों में 2 रुपये किलो की दर से गोबर खऱीदकर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उसका उपयोग विभिन्न उत्पादों को बनाने की ये योजना है। स्वच्छता, क्लाइमेट चेंज और स्थानीय स्तर पर रोजगार के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराने की इस योजना को देशभर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का एक विकल्प माना जा रहा है।

यह है झांकी में विशेष
झांकी के पहले हिस्से में गाय के गोबर को इक_ा करके उन्हें विक्रय के लिए गोठानों के संग्रहण केंद्रों की ओर ले जाती ग्रामीण महिलाओं को दर्शाया जाएगा। ये महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में होंगी, जो हाथों से बने कपड़े और गहने पहने हुए होंगी। इन्हीं में से एक महिला को गोबर से उत्पाद तैयार कर विक्रय के लिए बाजार ले जाते दिखाया जाएगा। महिलाओं के चारों ओर फूलों के गमलों की सजावट की जाएगी, जो गोठानों में साग-सब्जियों और फूलों की खेती के प्रतीक होंगे। नीचे की ओर गोबर से बने दीयों की सजावट की जाएगी। ये दीये ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आए स्वावलंबन और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करेंगे।

आर्थिक विकास की भी होगी झलक
झांकी के पिछले हिस्से में गोठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित होते दिखाया जाएगा। इसमें दिखाया जाएगा कि नई तकनीकों और मशीनों का उपयोग करके महिलाएं किस तरह स्वयं की उद्यमिता का विकास कर रही हैं। गांवों में छोटे-छोटे उद्योग संचालित कर रही हैं। मध्य भाग में दिखाया जाएगा कि गाय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में रखकर किस तरह पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, पोषण, रोजगार और आय में बढ़ोतरी के लक्ष्यों को हासिल किया जा रहा है। सबसे आखिर में चित्रकारी करती हुई ग्रामीण महिला को राज्य के पारंपरिक शिल्प और कलाओं के विकास की प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। 

एरो इंडिया शो: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एलसीए तेजस विमान में भरी उड़ान
Bhilai Breaking : मिराज सिनेमा पर बीएसपी की बड़ी कार्रवाई, इंफोर्समेंट यूनिट ने किया सील… जानिए क्या है वजह
जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य
सीएम साय आज बिलासपुर व रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… यह है पूरा शेड्यूल
भगवान राम के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से पैदल निकले रामभक्त, 800 किमी की यात्रा में 600 किमी की यात्रा हुई पूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्वे में छुटे हुए लोगों के लिए एक और मौका, निगम के दो वार्डों में चल रहा सघन अभियान, 5 तारीख तक जुड़ा सकते है नाम सर्वे में छुटे हुए लोगों के लिए एक और मौका, निगम के दो वार्डों में चल रहा सघन अभियान, 5 तारीख तक जुड़ा सकते है नाम
Next Article Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated मदिरा तस्करी और मदिरा में मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें: कवासी लखमा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?