ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में ओमिक्रॉन ने डेल्टा को विस्थापित करना शुरू किया, गंभीर हो रही स्थिति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में ओमिक्रॉन ने डेल्टा को विस्थापित करना शुरू किया, गंभीर हो रही स्थिति

By @dmin
Published: December 31, 2021
Share
फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। वहीं, देश में ओमिक्रॉन ने डेल्टा वैरिएंट को विस्थापित करना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।

देश में शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,746 नए मरीज सामने आए। वहीं ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या 1270 हो गई है। मुंबई में शाम पांच बजे के बाद सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर पाबंदी लगाई गई है तो बेंगलुरू में शाम छह बजे के बाद प्रमुख सड़कों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

मिजोरम में 9.69 फीसदी हुई संक्रमण दर
मिजोरम में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। यहां पर संक्रमण दर 9.69 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 243 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल सक्रिय संक्रमित 1658 हो गए। 

अमेरिका में ओमिक्रॉन से संक्रमित बच्चों के मामलों ने डराया
अमेरिका में ओमिक्रॉन से संक्रमित बच्चों के मामलों ने डरा दिया है। संक्रमित बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिकन एकेडेमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 23 दिसंबर को लगभग एक लाख 99 हजार बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 28 दिसंबर को एक सप्ताह में औसतन 378 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले 66.1 फीसदी ज्यादा थे।

ऑस्ट्रेलिया में टूटा एक दिन में सबसे अधिक मामलों का रिकार्ड
ऑस्ट्रेलिया में ओमिक्रॉन की वजह से एक बार फिर संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यहां कुछ दिन पहले 24 घंटे में आने वाले मामलों की संख्या पहली बार 10 हजार के पार गई थी। लेकिन, शुक्रवार को यह संख्या उस रिकॉर्ड को भी तोड़कर 32 हजार से अधिक तक पहुंच गई। 15 हजार से अधिक मामले सिडनी में आए हैं। पांच हजार मामले न्यू साउथ वेल्स राज्य के अन्य हिस्सों में आए हैं। विक्टोरिया राज्य में करीब छह हजार मामले मिले हैं।

छावनी औद्योगिक क्षेत्र के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग… धमाकों की आवाज सुन थर्राए लोग…. आधा दर्जन दमकल वाहन लगे आग बुझाने
किसानों के सशक्तिकरण में सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण : भूपेश बघेल
कुरुद माइनर केनाल से हटाया गया कब्जा… दुकानदार पर लगाया 9 हजार का जुर्माना
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
छत्तीसगढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़ गया मक्के का रकबा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी: अंतरिक्ष में बेकाबू हुआ रूस का जासूसी सैटेलाइट, जल्द टकरा सकता है धरती से वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी: अंतरिक्ष में बेकाबू हुआ रूस का जासूसी सैटेलाइट, जल्द टकरा सकता है धरती से
Next Article ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?