ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुलासा: एक माह पहले ही रची थी पीएम की रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश, सीएम का कार्यक्रम भी था निशाने पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

खुलासा: एक माह पहले ही रची थी पीएम की रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश, सीएम का कार्यक्रम भी था निशाने पर

By @dmin
Published: December 30, 2021
Share
खुलासा: एक माह पहले ही रची थी पीएम की रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश, सीएम का कार्यक्रम भी था निशाने पर
खुलासा: एक माह पहले ही रची थी पीएम की रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश, सीएम का कार्यक्रम भी था निशाने पर
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। सपा नेताओं ने हिंसा भड़काने की साजिश करीब एक महीने पहले रची थी। इसके पहले वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी इसी तरह से घटना को अंजाम देकर बवाल कराने के फिराक में थे लेकिन तब वह नाकाम रहे थे। इस बार साजिशन नाटकीय घटनाक्रम तो कर लिया लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। करीब एक महीने पहले तय हो गया था कि 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री का कानपुर दौरा होगा। मेट्रो के उद्घाटन व निराला नगर रेलवे ग्राउंड पर कार्यक्रम भी प्रस्तावित था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि जब प्रधानमंत्री का दौरा कानपुर के लिए प्रस्तावित हुआ था तब से ये सभी मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। मकसद था कि बवाल हो जाए। जिससे भाजपा की छवि प्रभावित हो।  

सीएम का कार्यक्रम भी निशाने पर था
मुख्यमंत्री पिछले एक महीने में दो बार कानपुर आकर कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उस समय भी उनके आगमन का विरोध प्रदर्शन हुआ था। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि वह कार्यक्रम भी आरोपियों की निशाने पर था।
उस दौरान भी वह इस तरह की हरकत कर बवाल कराने के लिए लोगों को उकसाने के प्रयास में थे। मगर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने की वजह से ऐसा कुछ नहीं कर सके। मगर इस बार वह कार्यक्रम स्थल से करीब दो किमी दूर जाकर नाटकीय घटना की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

इसलिए बेहद गंभीर है मामला 
मामले का शासन ने भी संज्ञान लिया है। लगातार निगरानी जारी है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से घटना को अंजाम देकर हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया उससे बड़ी वारदात हो सकती थी। गनीमत रही कि दूसरे पक्ष से इस पर प्रतिक्रिया नहीं की गई। समय रहते पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया।

हंचबैक से पीडित अमित संकट के दौर में जरूरतमंदों की मदद कर पेश कर रहे हैं मिसाल….मदद के लिए अमित की टीम है तैयार
छत पर सजे सोलर प्लांट से चमका जीवन, बिजली बिल से मिली राहत और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य का संकल्प
मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को दिए लैपटॉप और टेबलेट
कक्षा की गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और साथ-साथ सीखने पर जोर
राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने की जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को अगले पाँच वर्षों के लिए जारी रखने की मांग सीएम बघेल ने की जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को अगले पाँच वर्षों के लिए जारी रखने की मांग
Next Article पवार ने की मोदी की तारीफ, कहा- मैंने यूपीए सरकार में उनके खिलाफ बदले की राजनीति का किया था विरोध पवार ने की मोदी की तारीफ, कहा- मैंने यूपीए सरकार में उनके खिलाफ बदले की राजनीति का किया था विरोध

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?