ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्सीडेंट के कई घंटे बाद ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश, स्थिति मे हो रहा सुधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhEntertainmentFeaturedNationalRaipur

एक्सीडेंट के कई घंटे बाद ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश, स्थिति मे हो रहा सुधार

By @dmin
Published: December 29, 2021
Share
एक्सीडेंट के कई घंटे बाद ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश, स्थिति मे हो रहा सुधार
एक्सीडेंट के कई घंटे बाद ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश, स्थिति मे हो रहा सुधार
SHARE

रायपुर। ‘जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार’ गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दो मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया और उनका इलाज किया गया। सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही सभी नन्हे सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि अब सहदेव की हालत स्थिर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो एक्सीडेंट के कई घंटे बाद सहदेव को रात 10 बजे होश आया। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। सहदेव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल सहदेव खतरे से बाहर है। बता दें कि घटना के वक्त से इलाज होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे।

बॉलीवुड सिंगर बादशाह सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। उन्होंने फोन पर सहदेव के परिजनों से उनका हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का दिलासा दिया। बादशाह और सहदेव ने एक साथ ‘बचपन का प्यार’ लिरिक्स पर वीडियो सॉन्ग बनाया। जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी लगे हैं। 

बादशाह का ट्वीट
सोशल मीडिया पर सभी नन्हे सहदेव के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं बादशाह ने भी सहदेव को लेकर ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ‘सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वह बेहोश है। अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उसके लिए वहां हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है।’ बादशाह के इस ट्वीट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

In touch with Sahdev’s family and friends. He is unconscious, on his way to hospital. Im there for him. Need your prayers 🙏

— BADSHAH (@Its_Badshah) December 28, 2021

बता दें, सहदेव दिर्दो ने ‘जाने मेरी जानेमन’ गाना इस प्रकार गाया कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो गया और सभी की जुबान पर चढ़ गया। सहदेव के स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। नीले रंग की शर्ट पहने, सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और गाना गाते हैं। यह वीडियो जब वायरल हुआ तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था।

संविधान दिवस के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर साल भर चलेगा स्मरणोत्सव, राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे संविधान की प्रस्तावना वाचन
चीन में कोरोना से हाहाकार, बच्चों को मां-बाप से किया जा रहा दूर, खौफ में चीनी नागरिक
मुख्यमंत्री के वेतन से ज्यादा कई पूर्व विधायकों की पेंशन, अधिकारियों की गलती से खजाने को लगा 192 करोड़ का चूना
एग्रीस्टैक परियोजना के तहत DCS ऐप के माध्यम से किया जाएगा रियल टाइम फसल सर्वेक्षण, मिलेंगे रोजगार के अवसर
जेल एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सीबीआई या एनआईए से जांच कराने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में 781 हो गए ओमिक्रॉन के मामले, 21 राज्यों में फैला नया वैरिएंट भारत में 781 हो गए ओमिक्रॉन के मामले, 21 राज्यों में फैला नया वैरिएंट
Next Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 3 जनवरी से लगाए जाएंगे टीके
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?