ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 3 जनवरी से लगाए जाएंगे टीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 3 जनवरी से लगाए जाएंगे टीके

By @dmin
Published: December 29, 2021
Share
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
SHARE
  • प्रदेश में लगभग 16.39 लाख किशोर-किशोरियों के टीकाकरण की तैयारी पूरी
  • स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीडि़त 60 वर्ष से अधिक के लोगों को दी जाएगी तीसरी खुराक
  • मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के इस विशेष अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए

रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को 3 जनवरी से टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए पात्र लाभार्थी एक जनवरी से कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीडि़त 60 वर्ष से अधिक के लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक (प्रीकॉशन डोज ) दी जाएगी। इस वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, उन्हें तीसरी खुराक दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पात्र नागरिकों से कोविन एप में पंजीयन कर तीसरा टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को किशोर-किशोरियों को टीकाकरण सहित गंभीर बीमारियों से पीडि़त 60 वर्ष से अधिक लोगों को टीकाकरण हेतु लक्षित समूह को जानकारी देने हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने विशेष टीकाकरण के इस अभियान हेतु निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी भी प्रचारित-प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के प्रदेश के अनुमानित 16 लाख 39 हजार किशोरों के टीकाकरण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया है। इन लाभार्थियों के लिए केवल को-वैक्सीन टीके का ही विकल्प रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य के करीब 3 लाख 40 हजार स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 19 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी जैसे हार्ट डिसीज़, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन, किडनी डिसीज़, हीमोडायलिसिस, कैंसर, सिकलसेल, एचआईवी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त 5 लाख 16 हजार , 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी।

प्रदेश में 27 दिसम्बर तक कोरोना से बचाव के लिए पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर कुल तीन करोड़ छह लाख 26 हजार 018 टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश के एक करोड़ 87 लाख 63 हजार 444 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं एक करोड़ 18 लाख 62 हजार 574 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की 95 प्रतिशत आबादी को पहला टीका और 62 प्रतिशत को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन… राज्य में प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी
गगनयान के बाद भारत अंतरिक्ष में स्थापित करेगा अपना स्पेस स्टेशन : सिवन
Big Breaking : छठ पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, 18 गाडियों में मिलेंगे 1300 से अधिक बर्थ… यहां देखें ट्रेनों की पूरी सूची
भरोसे का सम्मेलन : खड़गे बोले – सार्वजनिक कंपनियों को निजी हाथों में दे रही मोदी सरकार, सीएम बघेल से पूरा छत्तीसगढ़ खुश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्सीडेंट के कई घंटे बाद ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश, स्थिति मे हो रहा सुधार एक्सीडेंट के कई घंटे बाद ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश, स्थिति मे हो रहा सुधार
Next Article एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?