नई दिल्ली (एजेंसी)। जम्मू और कश्मीर में आतंकियों पर करारा प्रहार जारी है। दो दिनों में यहां सुरक्षा बलों को कई बड़ी अहम कामयाबियां मिली हैं। शोपियां, अनंतनाग और बडगाम इन तीनों ही जिलों में सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर काबू पाई है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई भाजपा नेताओं का हत्यारा भी ढेर हुआ है।

शोपियां में 2 आतंकवादी ढेर
पुलिस ने बताया कि शनिवार को यहां 2 अज्ञात आतंकवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। शोपियां के चौगम इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया था क्योंकि उन्हें साउथ कश्मीर में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही यह सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बना कर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
Encounter breaks out between security forces and terrorists in Chowgam area of Shopian, Jammu and Kashmir: Police
— ANI (@ANI) December 24, 2021
5 भाजपा नेताओं की हत्या का था आरोप
इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने एक खूंखार आतंकी को मार गिराया। इस मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी की पहचान शहजाद के रूप में हुई है। शहजाद प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का गुर्गा था। शहजाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन नेताओं की हत्या, पार्टी से जुड़े 2 सरपंचों की हत्या और एक इंस्पेक्टर की हत्या का आरोप था। शहजाद को दक्षिण कश्मीर के मुमन्हल (अरवानी) इलाके में ढेर किया गया था। उसके पास से एक एके-47 भी बरामद की गई है।




