ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तैयारी: ओमिक्रॉन व कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, 10 राज्यों में उतरी केंद्रीय स्वास्थ्य टीमें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तैयारी: ओमिक्रॉन व कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, 10 राज्यों में उतरी केंद्रीय स्वास्थ्य टीमें

By @dmin
Published: December 25, 2021
Share
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे ने सरकार के साथ ही साथ विशेषज्ञों की चिंता भी बढ़ा दी है। देश में ऐसे दस राज्य चिह्नित किए गए हैं जहां ओमिक्रॉन व कोरोना की संक्रमण दर में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके अलावा यहां कोविड19 टीकाकरण की रफ्तार भी धीमी है। केंद्र ने इन राज्यों की कमान अपने हाथ में ले ली है और यहां पर केंद्रीय टीमों को तैनात किया गया है। 

इन राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड व पंजाब शामिल है, जहां पर केंद्रीय स्वास्थ्य टीमों को ओमिक्रॉन व कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए उतारा गया है, साथ ही यह टीम कोविड-19 टीकाकरण की जमीनी हकीकत की भी निगरानी करेगी। 

तीन से पांच दिन के लिए तैनात होंगी टीमें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जिन राज्यों का चयन किया गया है। उन राज्यों में तीन से पांच दिन के लिए केंद्रीय टीमें तैनात रहेंगी, इस दौरान वे राज्य के चिकित्सा विशेषज्ञों को प्रशिक्षित भी करेंगे साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, कोविड-19 टेस्टिंग, कोविड-19 को लेकर दिशानिर्देशों, अस्पतालों में बेड, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन की उपलब्धता और टीकाकरण की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को सौंपेंगी। 

17 राज्यों में फैल चुका है संक्रमण
कोरोना के बाद ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों ने तीसरी लहर की दस्तक दे दी है। एक महीने के अंदर ही ओमिक्रॉन संक्रमण 17 राज्यों में फैल चुका है और कुल 415 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र और दिल्ली की है। महाराष्ट्र में 108 तो दिल्ली में 79 संक्रमित अब तक सामने आए हैं। 

दुनिया में 1.5 के ऊपर संक्रमित 
दुनिया की बात करें तो एक महीने के अंदर ही ओमिक्रॉन 108 देशों को अपना शिकार बना चुका है। दक्षिण अफ्रीका में मिले पहले संक्रमित के बाद यह संक्रमण तेजी से फैला और दुनियाभर में अब तक 1.5 लाख ओमिक्रॉन संक्रमित सामने आ चुके हैं।  

देश में ओमिक्रॉन के मामले 

राज्य – ओमिक्रॉन के मामले 
महाराष्ट्र -108
दिल्ली- 79
गुजरात- 43
तेलंगाना- 38
केरल- 37
तमिलनाडु- 34
कर्नाटक- 31
राजस्थान – 22
हरियाणा- 4
ओडिशा- 4
आंध्र प्रदेश- 4
जम्मू-कश्मीर- 3
पश्चिम बंगाल – 3
उत्तर प्रदेश- 2
चंडीगढ़ – 1
लद्दाख – 1
उत्तराखंड- 1

कुल – 415
कुल राज्य – 17

यूनिसेफ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दुनिया के 80 करोड़ बच्चों के खून में घुल रहा सीसे का जहर
इसरो ने लॉन्च किया साउंडिंग रॉकेट आरएच-560, हवा के बदलाव से जुड़े अध्ययन में करेगा मदद
निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी होंगे पैरेंट्स मीट, आदेश जारी…. स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
कैट ने दिया चीन को 75 हजार करोड़ का झटका, त्योहारो पर सजेगा देशी बाजार
Raipur Breaking : राम मंदिर के शौर्य दिवस का स्टेटस लगाने पर मिली गला काटने की धमकी, घबराया युवक पहुंचा थाने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद आतंक पर प्रहार: शोपियां में दो आतंकी ढेर, मौके से हथियार बरामद
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 71 # 25 december 2021

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?