ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनवरी में भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा नेपाल, जयनगर-जनकपुर ट्रैक शुरू करने की पूरी है तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

जनवरी में भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा नेपाल, जयनगर-जनकपुर ट्रैक शुरू करने की पूरी है तैयारी

By @dmin
Published: December 24, 2021
Share
जनवरी में भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा नेपाल, जयनगर-जनकपुर ट्रैक शुरू करने की पूरी है तैयारी
जनवरी में भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा नेपाल, जयनगर-जनकपुर ट्रैक शुरू करने की पूरी है तैयारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जनवरी 2022 में भारत और नेपाल के बीच रेल सेवाएं शुरू होने की संभावना है। रिपोट्र्स के मुताबिक जयनगर से बर्दीबास ट्रैक के कुर्था स्टेशन तक रेल सेवा की शुरुआत होगी। भारतीय रेलवे जयनगर से बर्दीबास तक 68 किलोमीटर तक के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटा हुआ है।

68 किलोमीटर का है ट्रैक
जयनगर बर्दीबास प्रोजेक्ट को तीन भाग में बांटकर काम किया जा रहा है। जयनगर से कुर्था, कुर्था से बिजलपुरा और बिजलपुरा से बर्दीबास। जयनगर से बर्दीबास रेल रूट में कुल आठ स्टेशन और छह हाल्ट होंगे। रेल अधिकारियों के मुताबिक जयनगर से कुर्था तक का सब काम पूरा हो चुका है और इस ट्रैक पर रेल सेवा जनवरी 2022 से शुरू की जा सकती है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है कि जयनगर से कुर्था लाइन को बहुत पहले पूरा कर लिया गया। कोंकण रेलवे ने सितंबर 2020 में कम से कम 10 डेमू ट्रेन के कोच नेपाल सरकार को सौंप दिए थे। लेकिन कई कारणों से अब तक रेल सेवा को शुरू नहीं किया जा सका है।

जल्द ही बर्दीबास भी रेल से जुड़ जाएगा
राजेश ने बताया है कि नेपाल सरकार ने जयनगर से कुर्था के बीच पांच कोच वाली दो डेमू ट्रेन चलाने की इच्छा जताई है। यह भी बताया है कि कुर्था और बिजलपुरा के बीच ट्रैक बिछाने और सिग्नलिंग का काम भी पूरा किया जा चुका है। जयनगर से कुर्था के बीच रेल सेवा शुरू होने के बाद विशेषज्ञों की एक टीम कुर्था-बिजलपुरा रूट पर स्पीडी ट्रायल करेगी। इसके बाद तीसरे और आखिरी चरण में बिजलपुरा से बर्दीबास तक 17 किलोमीटर का काम पूरा किया जाएगा।

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल
पीएम मोदी ने की बाइडन से बात, कोरोना महामारी और जलवायु परिवर्तन पर की चर्चा
छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक सियासी घमासान: स्थाई हल निकालने जुटा हाईकमान…. टीएस बाबा को संतुष्ट करने दिए कई प्रस्ताव…. विधायकों की दिल्ली परेड से घबराया हाईकमान
Gustakhi Maaf: सूली पर चढ़ी बेशकीमती योजनाएं
कोरोना का कहर: विद्युत लोको शेड़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, 10 दिनों के लिए शेड बंद करने की मांग को लेकर कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द
Next Article भिलाई महापौर के लिए कई दावेदार, इन्हीं में से कोई एक बनेगा सभापति भिलाई महापौर के लिए कई दावेदार, इन्हीं में से कोई एक बनेगा सभापति

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?