ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओमिक्रॉन के चलते नाइट कर्फ्यू की वापसी, कल से फिर शुरू होगी पाबंदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ओमिक्रॉन के चलते नाइट कर्फ्यू की वापसी, कल से फिर शुरू होगी पाबंदी

By @dmin
Published: December 24, 2021
Share
मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति
मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने यूपी में एक बार फिर नाइट कर्फ्यू का दौर लौटा दिया है। योगी सरकार ने 25 दिसम्बर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके साथ ही विवाह समारोहों में भी दो सौ से अधिक मेहमानों को बुलाने पर रोक लगा दी गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 को आदेश दिया है कि कल से रात्रिकालीन कफ्र्यू को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कफ्र्यू लागू रहेगा। शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की इजाजत रहेगी। आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देंगे। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को देखते हुए लखनऊ में पहले ही धारा-144 लागू कर दी गई थी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में सार्वजनिक जगहों पर सामाजिक दूरी और मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को ओमिक्रॉन के प्रति सचेत करते हुए सरकारी अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने और अन्य जरूरी उपाय करने को कहा है।

गौरतलब है कि देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। अब तक करीब तीन सौ से ज्यादा केस आ चुके हैं। राज्यों में रोज आने वाले कोरोना पॉजिटिव मामलों की तादाद भी बढ़ी है। इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने ताजा हालात पर गुरुवार को राज्य सरकारों के साथ समीक्षा बैठक की थी जिसमें उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपनी तैयारी बढ़ाने का निर्देश दिए थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्यों को क्या सलाह दी गई है। प्रधानमंत्री ने प्रसार रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्यों में जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य तंत्र की मजबूती सुनिश्चित करें। यह बहुत जरूरी है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति वाले उपकरण सही तरीके से लग गए हों और अच्छे से काम कर रहे हों।

क्रिसमस और नए साल के जश्न पर सतर्कता के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए क्रिसमस और नए साल के जश्न के मद्देनजर प्रदेश में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि संक्रमण को मात देने के लिए सजगता के साथ सतर्कता जरूरी है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सिनेमाघर, होटल, कैफे व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक सतर्कता बरती जाएगी। क्रिसमस और नए साल के जश्न में आयोजित होने वाली पार्टियों में कोविड प्रोटोकाल, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य होगा। प्रदेश में आने वाले हर यात्री की जांच पर जोर दिया जा रहा है वहीं, प्रदेशवासियों को नए वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है।

कल हाईकोर्ट ने किया था चुनाव टालने का आग्रह
इस बीच कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी देश-विदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के प्रसार को देखते हुए प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त से आगामी विधानसभा चुनाव कुछ समय के लिए टालने का आग्रह किया है। कोर्ट ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए राजनीतिक दलों की भीड़ एकत्रित करने वाली चुनावी रैलियों पर रोक लगाई जाए। क्योंकि जान है तो जहान है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से करने को कहा जाए।

सनकी युवक ने 8वीं की छात्रा को बेरहमी से मारा, कमरे में ले जाकर कर दी हत्या…. आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक… सीएम बघेल ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा देने की जरूरत
2 करोड़ से शहर के तालाबों का होगा सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण, 6 तालाबों के प्रदूषित पानी से मिलेगी जनता को राहत: वोरा
जम्मू-कश्मीर: राजोरी के जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद
राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभांरभ: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिसके यहां चोरी की उसकी हालत जानकर पसीजा चोरों का दिल, सामान लौटा चिट्टी में लिखा-मालूम नहीं था इतने गरीब हैं आप जिसके यहां चोरी की उसकी हालत जानकर पसीजा चोरों का दिल, सामान लौटा चिट्टी में लिखा-मालूम नहीं था इतने गरीब हैं आप
Next Article सावधान: 2022 में फिर मचेगा हाहाकार! डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन सावधान: 2022 में फिर मचेगा हाहाकार! डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?