ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के परिणाम घोषित, वरिष्ठ नागरिकों श्रेणी में गुजारी लाल रहे प्रथम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के परिणाम घोषित, वरिष्ठ नागरिकों श्रेणी में गुजारी लाल रहे प्रथम

By @dmin
Published: December 14, 2021
Share
'रन फॉर सीजी प्राइड' के परिणाम घोषित, वरिष्ठ नागरिकों श्रेणी में गुजारी लाल रहे प्रथम
'रन फॉर सीजी प्राइड' के परिणाम घोषित, वरिष्ठ नागरिकों श्रेणी में गुजारी लाल रहे प्रथम
SHARE

14 वर्ष से अधिक पुरूष वर्ग में मुकेश कुमार और महिला वर्ग में सुश्री प्रियंका साहू ने मारी बाजी
14 वर्ष से कम बालक वर्ग में करण साहू और बालिका वर्ग में सुश्री कामिनी साहू रहे प्रथम

रायपुर। बीते तीन वर्षों में लोक कला, संस्कृति, परम्परा और विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से प्रदेश की देश-दुनिया में एक नई पहचान बनी है। इस स्वाभिमान और गर्व को सेलीब्रेट करने राजधानी रायपुर में रन फॉर सीजी प्राइड (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया । इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बड़ी संख्या में हर वर्ग और हर उम्र के लोग प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। दौड़ में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में गुजारी लाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 14 वर्ष से अधिक ओर 60 वर्ष से कम की श्रेणी में पुरूष वर्ग में श्री मुकेश कुमार और महिला वर्ष में सुश्री प्रियंका साहू प्रथम रहे। इसी तरह 14 वर्ष से कम बालक वर्ग में श्री करण साहू और बालिका वर्ग में सुश्री कामिनी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह 7 बजे राजधानी रायपुर के गांधी उद्यान से झंडी दिखाकर दौड़ की शुरूआत की। यह दौड़ को तीन श्रेणियों में 14 वर्ष से 60 वर्ष के लिए और दूसरी श्रेणी 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक एवं तीसरी 14 वर्ष से कम आयु की श्रेणी के लिए आयोजित की गई थी। 14 वर्ष से कम बालक वर्ग में श्री बाबू बेरा ने दूसरा और जावेन्द्र चंद्रा ने तीसरा स्थान और बालिका वर्ग में सुश्री वृक्षा सिंह ने दूसरा और सुश्री पिंकी गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 14 वर्ष से अधिक ओर 60 वर्ष से कम की श्रेणी में पुरूष वर्ग में क्रमश: दूसरे से दसवें स्थान पर युधिष्ठिर, सुलेमान खान, ईश्वर प्रसाद सिन्हा, कर्ण कुमार, घनश्याम कुमार, ओमकार, भीखम कुमार, अशोक वर्मा और राजकमुार रहे। महिला वर्ग में सुश्री रूखमणी साहू, सुश्री बिमलेश्वरी ठाकुर, सुश्री निशा साहू, सुश्री श्रद्धा साहू, सुश्री वंदना साहू, सुश्री गीतांजलि साहू क्रमश: दूसरे से सातवें स्थान पर, आठवें स्थान पर नंबर 6684, नवें स्थान पर नंबर 6409 रहीं और सुश्री कल्याणी साहू दसवें स्थान पर रहीं। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक वर्ग में गौरीशंकर और मूलचंद साहू दूसरे और तीसरे क्रम पर रहे।

इनमें से 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक व 14 साल से कम उम्र के बच्चों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

कल से नहीं खुलेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के कारण एक सप्ताह आगे बढ़ी छुट्टियां…. शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
फर्जी जातिप्रमाण पत्र : गिरफ्तारी से बचने ऋचा जोगी ने लगाई हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी
जांच में मिली अनियमितता, बलौदा बाजार-भाटापारा में 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी
Breaking News : बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन
Gustakhi Maaf: खोद दो सारी सड़कें, हटा लो ट्रैफिक सिग्नल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 60 # 14 december 2021
Next Article राज्य में 22.31 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी राज्य में 22.31 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?