मिलाई। गुजराती समाज एवं सखी महिला मंडल दवारा माँ वैष्णवी देवी मंदिर, सेक्टर 4 भिलाई में रविवार 19 दिसंबर को सामूहिक श्री रांदल माता महोत्सव (सूर्य देव की पत्नी) का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष कौशिक भाई दवे एवं सखी महिला मंडल की अध्यक्ष भारती बेन सोनी ने जानकारी दी कि देश के प्रख्यात रांदल माँ के कथावाचक प्रकाश कृष्णकांत भाई जोशी एवं अंकुर भाई दवे के द्वारा भक्तिमय शैली में श्री रांदल मॉ की कथा का वर्णन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से रायपुर, कुम्हारी भिलाई -3 बापू नगर, वैशाली नगर भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, दल्ली राजहरा, धमतरी एवं बालोद के सभी गुजराती परिवार को एक सूत्र में पिरोकर गुजराती संस्कृति को एक सशक्त माध्यम प्रदान करना है।
रादल माता का पूजन एवं कथा का प्रारंभ प्रातः 10:30 बजे रांदल माता की गोयणी पूजन प्रातः 11.30 बजे, संदल माता की महाप्रसादी 12.30 बजे एवं गरबा रास, घोड़ा नृत्य, आरती का आयोजन 6:00 बजे निर्धारित किया गया है।
श्री गुजराती समाज एवं सखी महिला मंडल की कार्यकारिणी के तत्वाधान में किये जाने वाले धार्मिक आयोजन में 54 जोड़े (108 माता जी का लोटा) रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुजराती समाज के सभी घटकों के लिये होने वाले इस आयोजन के लिया अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से 756 सुहागिनों की पग़ पूजा होगी। गुजराती समाज व अन्य समाज के भक्तों के द्वारा झूमकर गरबा रास, घोड़ा नृत्य, दो ताली, चार ताली, छकड़ी रास, सनेड़ा रास व जस गीत गाकर माँ को प्रसन्न कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की जाएगी। एवं वैश्विक एवं भारतवर्ष में फैली हुई महामारी कोरोना से संक्रमित लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने माँ से प्राथनों की जाएगी।
इसकी जानकारी गुजराती समाज के अध्यक्ष कांशिक भाई दवे, उपाध्यक्ष राजेश भाई सोनी एवं गिरीश भाई सावरिया, सचिव दीपक भाई भट्ट, सह सचिव दीपक भाई सोलंकी, कोषाध्यक्ष नितिन भाई पड्या कार्यकारिणी सदस्य ललित भाई पइया दिनेश भाई पझ्या सुनील भाई त्रिवेदी आन्ताश भाई कोटक एवं सखी महिला मंडल की अध्यक्ष भारती बेन सोनी उपाध्यक्षः वर्षा बेन पंड्या, सचिव शीतल बेन सरवैया, कोषाध्यक्ष रेखा बेन पंड्या एवं दिव्या उमेश जानी, कार्यकारिणी सदस्य निशा बेन गाँधी, भगवती वेन टांक तथा ज्योति दवे दवारा प्रदान की गयी ।




