ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस

By @dmin
Published: December 2, 2021
Share
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से नवम्बर तक 06 माह की अवधि में 04 लाख 44 हजार 683 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 02 लाख 79 हजार 577 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 01 लाख 65 हजार 106 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में उन्होंने विगत दिवस राजधानी के पंडरी स्थित केन्द्रीकृत स्मार्ट कार्ड प्रिंटिंग केन्द्र का निरीक्षण भी किया और वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। इस अवसर पर आयुक्त परिवहन श्री टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री देवव्रत सिरमौर तथा सहायक परिवहन आयुक्त श्री शैलाभ साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को न अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है और न ही उन्हें कोरोना के भय का सामना करना पड़ रहा है।

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया है कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रात: 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी बहचंतपअंींदकपेचंजबी/हउंपस.बवउ पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभी औसतन प्रतिदिन 125-150 कॉल आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रक्रिया, टैक्स एवं फीस संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

रोजगार मिशन का गठन: छत्तीसगढ़ सरकार की 15 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल
निगम ने कार्रवाई कर हुक्काबार को किया था सील…. दो दिन बाद ही संचालक ने तोड़ा.. निगम ने ब्लैक्जैक हुक्काबार के खिलाफ कराया एफआईआर
राजधानी के पेंट गोदाम में भीषण आग, 6 फायर टेंडर के साथ दमकल कर्मियों ने पांच घंटे में आग पर पाया काबू
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 3 लाख लोगों के साथ पीएम मोदी ने किया योगाभ्यास, कहा- वैश्विक संकल्प बने ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिश्ते शर्मसार : बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे वाली गाड़ी से शव पहुंचाया श्मशान पति से अवैध संबंध के चलते बहन की कर दी हत्या, पत्नी ने प्लान बनाकर वारदात को दिया अंजाम
Next Article भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम भाजपा चुनाव लड़ने का दमखम कहां से लाएगी?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?