दुर्ग। जिले में आज से धान खऱीदी की शुरूआत हुई कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी आज धान खरीदी केंद्र पहुँचे। उन्होंने दुर्ग ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र कुथरेल में धान खऱीदी की व्यवस्था देखी।

जब कलेक्टर कुथरेल केंद्र पहुंचे उसी समय धान खरीदी शुरू होने वाली थी। कलेक्टर को अपने बीच देखकर धान खरीदी केंद्र के अधिकारियों ने कलेक्टर से भी धान खरीदी केंद्र के धान खरीदी के शुभारंभ पर शामिल होने का आग्रह किया इस मौके पर कलेक्टर ने धान खरीदी के लिये आये किसानों से बात की। किसानों ने बताया कि उन्हें सही समय पर टोकन मिल गया था। और खऱीदी में किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
इस मौके पर खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर, समिति अध्यक्ष शिवनारायण दिल्लीवार,सरपंच कुथरेल राजश्री चंद्राकर ,उपसरपंच लोमश चंद्राकर, सरपंच अछोटी घनश्याम दिल्लीवार , सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष , पूर्व जनपद सदस्य प्रदीप चंद्राकर , टीका राम साहू , पटवारी गजपाल ,. भारती साहू , समिति प्रबंधक वाशु साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व किसान गण मौजूद थे।




