ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छात्रों से अपने खेत में कटवाई धान, मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल, आश्रम अधीक्षक सस्पेेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छात्रों से अपने खेत में कटवाई धान, मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल, आश्रम अधीक्षक सस्पेेंड

By @dmin
Published: December 1, 2021
Share
छात्रों से अपने खेत में कटवाई धान, मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल, आश्रम अधीक्षक सस्पेेंड
छात्रों से अपने खेत में कटवाई धान, मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल, आश्रम अधीक्षक सस्पेेंड
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक सरकारी आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों से खेतों में काम करने का मामला सामने आया है। बाल मजदूरी कराने वाला कोई और नहीं बल्कि आश्रम का अधीक्षक है। अधीक्षक खुद के खेत में बच्चों से धान कटवा रहा था। अधीक्षक भाजपा के जिला पंचायत सदस्य का पति बताया जाता है। इसलिए मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। इधर यह मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वहीं पद से हटाने की विभागीय कार्रवाई की बात भी विभागीय अफसर कह रहे हैं। खेत में मजदूरी करते यह सभी बच्चे पालनार में संचालित पोटाली बालक आश्रम के हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लाक के पोटाली में 100 सीटर आश्रम शाला है। छात्रावास अधीक्षक लिंगाराम मरकाम यहां के बच्चों को पढ़ाई करवाने के बजाए अपने गांव समेली के खेतों में धान कटवाने ले गए। अधीक्षक छात्रों को कई दिनों से धान की कटाई करवा रहा था। यह मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में हड़कंप मचा है। आश्रम के अधीक्षक लिंगा मरकाम की पत्नी जिला पंचायत सदस्य भी हैं। विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी होने के बाद भी चुप्पी रहे।

दंतेवाड़ा विधायक ने की कलेक्टर से बात
दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अधीक्षक पर कार्रवाई करने कलेक्टर से बात की। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया। वहीं धान काट रहे छात्रों ने बताया कि उनको पालनार से अधीक्षक लिंगा मरकाम अपने गांव समेली लेकर आए हैं। यहां लाकर वे धान की कटाई करवा रहे हैं। आश्रम में कम उम्र के बच्चों से धान कटवाने की फोटो वायरल होने पर सहायक आयुक्त आनंद सिंह ने कहा कि यह गलत है। अधीक्षक लिंगा मरकाम पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है, उनको पद से हटाने की भी कार्रवाई होगी।

बच्चों का हो रहा शोषण, कैसे आगे बढ़ेंगे: सोनी
सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी खुद मौके पर पहुंची थीं, जिसके बाद ही यह मामला सामने आया है। सोनी ने कहा कि अंदरुनी इलाके के बच्चे शिक्षा लेने के लिए आए हैं, लेकिन उनका शोषण किया जा रहा है। इनके माता-पिता भविष्य बनाने के लिए इन्हें घर से दूर आश्रम में अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए भेजते हैं, लेकिन अधीक्षक इनका शोषण करते हैं। ऐसे में हमारे बस्तर के बच्चे आगे कैसे बढ़ेंगे। वीडियो में सोनी सोढ़ी बच्चों से कौन से कक्षा में पढ़ते हो पूछने के साथ खेत से बाहर निकालने पर बच्चों के प्रति आभार भी जता रही है।

स्वावलम्बन की ओर अग्रसर महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू: बढ़ाया हौसला, कहा- महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहीं हैं महिलाएं’
Breaking News : बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख को धमकाने वाला फैजान रायपुर से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की कार्रवाई
CG Breaking : लंबे समय से एक ही जगह जमे पटवारियों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी सूची
Opration Sindoor: कोलंबिया को हुआ गलती का एहसास; वापस लिया पाकिस्तान को भेजा शोक संदेश, शशि थरूर ने जताई थी आपत्ति
मिनीमाता ने संपूर्ण समाज में कन्या शिक्षा की क्रांति लाई: रत्नावली कौशल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक पारित, आठ मार्च तक स्थगित हुई लोकसभा केंद्र का जवाब: किसानों की मौत का सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजे का सवाल ही नहीं
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 47 # 01 december 2021

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?