ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहले डोज के 90 प्रतिशत कवरेज वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

पहले डोज के 90 प्रतिशत कवरेज वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल

By @dmin
Published: November 30, 2021
Share
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
SHARE
  • प्रदेश में सीजी टीका पोर्टल से लगे हैं 12.31 लाख टीके, इनमें 12.02 लाख पहली डोज के, कोविन पोर्टल के आंकड़ों में यह शामिल नहीं
  • प्रदेश में तेजी से हो रहा है टीकाकरण, धान खरीदी केंद्रों पर भी लगेंगे टीके, कोरोना जांच की सुविधा भी

रायपुर। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज सभी कलेक्टरों और संभागायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक कर इसकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों पर भी कोरोना की जांच और टीकाकरण की व्यवस्था के निर्देश दिए। कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी नए वेरिएंट की त्वरित पहचान और बचाव के लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। टीकाकरण में तेजी लाने और रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने भी कहा गया है। मुख्य सचिव ने शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में कोविड अनुकूल व्यवहार के प्रचार-प्रसार, संक्रमण बढऩे की स्थिति से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और कोविड केयर सेंटर्स में पर्याप्त बिस्तरों, दवाईयों, ऑक्सीजन सिलेण्डर, वेंटिलेटर सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना टीकाकरण के अंतर्गत पहले डोज के 90 प्रतिशत कवरेज वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रदेश में सीजीटीका पोर्टल के माध्यम से कुल 12 लाख 31 हजार 367 टीके लगाए गए हैं। इनमें पहले डोज के रूप में लगाए गए 12 लाख दो हजार 435 टीके और दूसरे डोज के तौर पर लगाए गए 28 हजार 932 टीके शामिल हैं। केंद्र सरकार के कोविन पोर्टल के आंकड़ों में यह शामिल नहीं है। कोविन पोर्टल और सीजीटीका पोर्टल के आंकड़ों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 90 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लगाया जा चुका है।

प्रदेश में सभी आयु वर्गों को मिलाकर एक करोड़ 96 लाख 51 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जाना है। कोविन पोर्टल और सीजीटीका पोर्टल के आंकड़ों को मिलाकर अब तक एक करोड़ 76 लाख नौ हजार 633 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगाया जा चुका है। पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 70 लाख नौ हजार 771 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें कोविन पोर्टल और सीजीटीका पोर्टल, दोनों के आंकड़ें शामिल हैं।

जीजा-साली दिखाएंगे दांव-पेच तो पति-पत्नी साधेंगे निशाना, ओलंपिक में ऐसा पहली बार
shreekanchanpath 300 # 12 Aug 2024
इस्राइल दूतावास के बाहर धमाके में पुलिस को सीसीटीवी से मिला बड़ा सुराग, जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं आरोपी
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से राज्य में बना नया औद्योगिक वातावरण… 132 एमओयू से 58 हजार 950 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित
रायपुर में मेरठ जैसा हत्याकांड : रिटायर्ड एएसआई के बेटे-बहू निकले कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार… जल्द खुलासा करेगी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज से धान खरीदी शुरूआत, थनौद पहुँचे एसडीएम वर्मा ने खरीदी का लिया जायजा धान खरीदी केन्द्रों में लगेंगे कोविड-19 टीकाकरण एवं जांच शिविर
Next Article पुलवामा में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, मारा गया जैश सरगना यासिर आईईडी बनाने में था एक्सपर्ट पुलवामा में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, मारा गया जैश सरगना यासिर आईईडी बनाने में था एक्सपर्ट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?