बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार की खराब शुरुआत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेंक्स 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी कमजोर शुरुआत की। लाल निशान पर खुलने के बाद कुछ देर के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स में भारी गिरावट आ गई और 30 शेयरों वाला सूचकांक 500 अंक से ज्यादा फिसल गया। यह गिरावट यहीं नहीं थमी 12 बजे तक सेंसेक्स में 890.65 अंक फिसलकर 59 हजार के स्तर से नीचे आ गया और 58,745.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में भी जोरदार गिरावट आई
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान पर शुरुआत करने के बाद बीएसई के सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट बनी हुई है। तीन घंटे के कारोबार के बाद ही सेंसेेक्स 890.65 अंक या 1.49 फीसदी टूट गया। इस गिरावट के साथ 58,745.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी भी 250. से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 263.30 अंक या 1.48 फीसदी की गिरावट आई है और यह 17501.50 के स्तर पर है। गौरतलब है कि एनएसई का निफ्टी बाजार खुलने के साथ ही 87.35 अंक या 0.49 फीसदी टूटकर 17,677.45 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को भी गिरावट के साथ हुआ था बंद
बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के साथ ही एशियाई बाजार में गिरावट देखी गई थी। गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंकों की फिसलकर 59,636.01 और निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर बंद हुआ था।




