ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पबजी ने निगली दो और जिंदगी: ट्रेन से कटकर किशोर समेत युवक की मौत, मोबाइल में चलता मिला गेम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पबजी ने निगली दो और जिंदगी: ट्रेन से कटकर किशोर समेत युवक की मौत, मोबाइल में चलता मिला गेम

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
पबजी ने निगली दो और जिंदगी: ट्रेन से कटकर किशोर समेत युवक की मौत, मोबाइल में चलता मिला गेम
पबजी ने निगली दो और जिंदगी: ट्रेन से कटकर किशोर समेत युवक की मौत, मोबाइल में चलता मिला गेम-demo pic
SHARE

मथुरा (एजेंसी)। मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह लक्ष्मीनगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से किशोर समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोनों के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था और मोबाइल पर पबजी चलता मिला। माना जा रहा है कि मोबाइल गेम खेलते समय दोनों हादसे का शिकार हुए हैं। 

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीनगर के पास सीएनजी पंप के पीछे होकर गुजर रही मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन पर किशोर और युवक के शव पड़े मिले। इसकी सूचना वहां होकर टहलने गए लोगों ने पुलिस को दी। इस पर पीआरवी ने थाना पुलिस को सूचना दी। 

सुबह सात बजे मिली पुलिस को सूचना
प्रभारी निरीक्षक जमुनापार शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सात बजे करीब सूचना मिलने पर वह मौके पर पहंचे। मृतकों के पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त कालिंदी कुंज कॉलोनी,जमुनापार निवासी युवक कपिल (18) व गौरव(16) के रूप में हुई। यह दोनों सुबह टहलने आते थे। इनकी टहलते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

एक ही कालोनी के थे दोनों
थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों एक ही कालोनी के रहने वाले थे। रोड छोड़कर रेलवे लाइन पर जाने की जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि राया रोड से हटकर रेलवे लाइन की ओर लोग टहलने जाते हैं। यह भी टहलते थे। उधर, दोनों की मौत से कॉलोनी में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोबाइल में चलता मिला पबजी गेम
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के शवों के पास से उनके मोबाइल मिले हैं। इनमें एक के मोबाइल पर ऑनलाइन पबजी गेम चल रहा था। संभावना है कि पबजी गेम खेलते समय ही दोनों ट्रेन की चपेट में आए हैं। घटना की जांच की जा रही है। 

Durg Breaking : दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया, तीन माह से था फरार, दोस्त की बहन को ब्लैकमेल कर करता रहा दैहिक शोषण
विधायक रिकेश की पहल पर “संवाद सेन समाज” का आयोजन, मंत्री बृजमोहन हुए शामिल, कहा- सनातन धर्म के सभी संस्कारों के  साथ खड़ा है सेन समाज
महिला वकील की हत्या का खुलासा : प्रेमी निकला कातिल, शादी की जिद से बिगड़ी बात
राज्य में ढाई हजार करोड़ की लागत से 243 सड़कों और पुलों का होगा निर्माण…. छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की संचालक मंडल ने दी स्वीकृति
shreekanchanpath 71 # 24 December 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPS officers got the benefit of promotion आईपीएस अफसरों को मिला पदोन्नति का लाभ: राज्य सरकार ने 14 साल की सेवा पूरी कर चुके इन अफसरों को दी पदोन्नति
Next Article पेट्रोल-डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन, सड़क किया जाम पेट्रोल-डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन, सड़क किया जाम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?