ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला: हाईप्रोफाइल केस में किम्सी जैन बरी… पति व दूसरे आरोपी को अंतिम सांस तक कैद.. साथ में लगा जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला: हाईप्रोफाइल केस में किम्सी जैन बरी… पति व दूसरे आरोपी को अंतिम सांस तक कैद.. साथ में लगा जुर्माना

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
Demonstration of villagers against farmers on Singhu border
Demonstration of villagers against farmers on Singhu border
SHARE
अजित सिंह, विकास जैन व किम्सी जैन

भिलाई। नवबंर 2015 में हुए अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने इस हाईप्रोसफाइल हत्याकांड की महिला आरोपी किम्सी जैन को बरी कर दिया है। वहीं उसके पति विकास जैन व अन्य आरोपी अजीत सिंह को अंतिम सांस तक कैद की सजा दी गई है। आरोपियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। कोर्ट के सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ऑनलाइन यह फैसला सुनाया है। जज ने महिला आरोपी किम्सी जैन के संबंध में कहा कि किम्सी के खिलाफ परिस्थितियां प्रमाणित नहीं हुई हैं।
बता दें कि नवंबर 2015 में अभिषेक मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। 10 नवंबर 2015 की शाम शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन आईपी मिश्रा के बेटे अभिषेक मिश्रा का अपहरण हुआ था। इस केस को सुलझाने में पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। आरोपियों ने बड़े ही शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। अपहरण के 45 वें दिन पुलिस को अभिषेक मिश्रा केस की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली। अपहरण की घटना के करीब 45 दिन बाद आरोपी विकास जैन के चाचा अजीत सिंह के स्मृति नगर निवास के बगीचे में अभिषेक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। आरोपियों ने हत्या के बाद लाश को दफना कर उसके ऊपर फूल गोभी उगा दी थी। पुलिस ने लाश के पास हाथ का कड़ा, अंगूठी और लॉकेट देखकर अभिषेक की लाश होने की पुष्टि की थी। इस मामले में अभिषेक के कॉलेज में पढ़ाने वाली प्रोफेसर किम्सी जैन, उसके पति विकास जैन और उसके चाचा अजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

बिजली का निजीकरण: जनसुनवाई का विरोध करेंगे कर्मचारी, बिजली की दरों पर भी बात
आशा वर्करों को हर माह मिलेगा 2500 रुपये का निश्चित भत्ता, सीएम ने किया एलान
पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार
Breaking News : एसीसी कॉलोनी के आधा दर्जन घरों में सेंधमारी, लाखों के गहने व नगदी पार… जांच में जुटी पुलिस
खदानों से नहीं रूक रही चोरी, पीली बत्ती लगी कार से सीआईएसएफ ने पकड़ा 15 जरीकेन डीजल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
Next Article पटरी पार क्षेत्र 7 दिनों में जल संकट से होगा मुक्त, विधायक वोरा ने कहा- हनुमान नगर व ट्रांसपोर्ट नगर पानी टंकी से इसी सप्ताह जल आपूर्ति पटरी पार क्षेत्र 7 दिनों में जल संकट से होगा मुक्त, विधायक वोरा ने कहा- हनुमान नगर व ट्रांसपोर्ट नगर पानी टंकी से इसी सप्ताह जल आपूर्ति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?