ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेज वैक्सीनेशन के साथ ही छत्त्तीसगढ़ में टीकों की कमी….. पहली व दूसरी डोज के लिए चाहिए इतने टीके…. मुख्यमंत्री बघेल ने एक करोड़ टीके उपलब्ध कराने पीएम मोदी को लिखा था पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

तेज वैक्सीनेशन के साथ ही छत्त्तीसगढ़ में टीकों की कमी….. पहली व दूसरी डोज के लिए चाहिए इतने टीके…. मुख्यमंत्री बघेल ने एक करोड़ टीके उपलब्ध कराने पीएम मोदी को लिखा था पत्र

By @dmin
Published: November 17, 2021
Share
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
SHARE

रायपुर। सभी पात्र लोगों तक कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक पहुंचाने के लिए प्रदेश को अभी भी करीब एक करोड़ टीकों की और जरूरत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक करोड़ टीके उपलब्घ कराने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था। छत्तीसगढ़ में टीकों की आपूर्ति के बाद 15 नवम्बर की स्थिति में कुल 52 लाख 81 हजार 425 टीकों का स्टॉक है। इनमें कोवैक्सीन की नौ लाख 86 हजार 035 एवं कोविशील्ड की 42 लाख 95 हजार 390 डोज शामिल हैं। कोरोना वैक्सीन के वर्तमान स्टॉक को देखते हुए प्रदेश को 93 लाख 20 हजार 049 टीकों की और आपूर्ति की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत 3 नवम्बर को प्रदेश को एक करोड़ वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया था कि 3 नवम्बर की स्थिति में प्रदेश में पहला डोज लगवा चुके 38 लाख 82 हजार 646 लोगों को दूसरा टीका लगाया जाना बांकी था। उस समय राज्य में 31 लाख 93 हजार 735 टीके ही उपलब्ध थे। इस तरह दूसरे डोज के लिए टीकों की कमी के साथ ही पहला डोज लगाने के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं था।

तेजी से किया जा रहा छत्तीसगढ़ में टीकाकरण
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश के 84 प्रतिशत लोगों को पहला टीका और 42 प्रतिशत लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यह राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा क्रमश: 79 प्रतिशत और 37 प्रतिशत है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र नागरिकों की संख्या एक करोड़ 96 लाख 51 हजार है। इनमें से एक करोड़ 64 लाख 97 हजार 542 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं 82 लाख दो हजार 984 लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं।

पिछले पांच दिनों में लगाए गए 7 लाख 32 हजार 88 टीके
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। लगातार त्यौहारों के दौर में भी राज्य में पिछले पांच दिनों में सात लाख 32 हजार 088 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में अभी रोजाना औसत एक लाख 46 हजार 418 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। बीते 11 नवम्बर को प्रदेश में दो लाख 23 हजार 991, 12 नवम्बर को एक लाख 37 हजार 230, 13 नवम्बर को एक लाख 49 हजार 089, 14 नवम्बर को 91 हजार 174 और 15 नवम्बर को एक लाख 30 हजार 604 टीके लगाए गए हैं।

फेडरेशन को मिला महाफेडरेशन का समर्थन, आंदोलन को मिली मजबूती
धोनी के आलोचकों पर भड़के प्रज्ञान ओझा, कहा- एक अकेला सबकुछ नहीं कर सकता
CG News : बिरनपुर में आगजनी करने वाले सभी आरोपी बरी, नहीं मिले गवाह तो कोर्ट ने किया दोषमुक्त
ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर
कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर 98 फीसदी तक पहुंचा…. त्योहारों के सीजन से पहले सरकार ने किया अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article S-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद से भारत के अमेरिका से बिगड़ जाएंगे रिश्ते?
Next Article पंचायत का अजब फरमान: समाज में लौटने के लिए रखी शर्त- जूते सिर पर रखो और गोमूत्र पीयो
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?