ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन ट्वीट से सरकार पर साधा निशाना, कहा-हर योजना के फंड का स्रोत बताना जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

तीन ट्वीट से सरकार पर साधा निशाना, कहा-हर योजना के फंड का स्रोत बताना जरूरी

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया
काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू फिर अपनी ही सरकार पर हमलावर हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर चन्नी सरकार पर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि आज पंजाब भारत का सबसे अधिक कर्जदार राज्य है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 50 फीसदी ऋण है। हमारे खर्च का आधा हिस्सा महंगे कर्ज से आता है। उन वास्तविक मुद्दों से न हटें जिनका हर पंजाबी और पार्टी कार्यकर्ता समाधान की मांग करता है, क्योंकि पंजाब 2022 चुनाव से आगे भी है।  

सिद्धू ने लिखा कि वित्तीय जवाबदेही और पारदर्शिता पंजाब मॉडल के स्तंभ हैं। जवाबदेही हर योजना की घोषणा में धन के स्रोतों का खुलासा करने की मांग करती है, चाहे वह आय से हो या अधिक ऋण से। पारदर्शिता हर महीने राज्य के वित्तीय स्वास्थ्य को सार्वजनिक करने की मांग करती है। उधार लेना आगे का रास्ता नहीं है। कर कर्ज चुकाने के लिए नहीं बल्कि विकास के रूप में लोगों के पास वापस जाना चाहिए। समाधान उन्मुख मॉडल राज्य के संसाधनों की चोरी को रोकना, सरकारी खजाने को भरना और आय सृजन के माध्यम से एक कल्याणकारी राज्य बनाना है।

सिद्धू ने ऐसे समय में यह मुद्दा उठाया है जब आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चन्नी सरकार धड़ाधड़ राहत योजनाओं की घोषणा कर रही है। चन्नी सरकार पिछले कुछ समय में बिजली दरों में कटौती, बिजली बिल माफी और पेट्रोल डीजल के दाम में राहत का एलान कर चुकी है।

सरकार को एजी मामले में झुका चुके हैं सिद्धू
पंजाब प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू लगातार चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर हावी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सिद्धू द्वारा उठाई जा रही, एजी और डीजीपी को हटाने की मांग को मानते हुए एडवोकेट जनरल एपीएस देओल का इस्तीफा मंजूर कर लिया था। वहीं, डीजीपी के पद पर तैनात इकबाल प्रीत सिंह सहोता को हटाने की सिद्धू की मांग को भी मानते हुए एलान किया कि यूपीएससी से पैनल मिलते ही नए डीजीपी की नियुक्ति की जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा-मोहन मरकाम
महिला उद्यमिता पर राजधानी में हुई परिचर्चा, महिला उद्यमियों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
CM भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Good News : फिजियोथैरेपी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स फिर से कर सकेंगे आवेदन, इन दिन से खुलेगा पोर्टल
टीके की किल्लत होगी दूर? जून में किस राज्य को मिलेंगी कितनी खुराकें, केंद्र ने बताया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज
Next Article श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?