ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर-9 के फुटबॉल ग्राउंड का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण: शॉट मारकर दिखाया अपना स्किल… बच्चे हडि़प्पा करते हुए मुख्यमंत्री की ओर दौड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर-9 के फुटबॉल ग्राउंड का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण: शॉट मारकर दिखाया अपना स्किल… बच्चे हडि़प्पा करते हुए मुख्यमंत्री की ओर दौड़े

By @dmin
Published: November 10, 2021
Share
सेक्टर-9 के फुटबॉल ग्राउंड का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण:
सेक्टर-9 के फुटबॉल ग्राउंड का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण:
SHARE

दुर्ग। सेक्टर-9 में फ्लड लाइट युक्त फुटबॉल स्टेडियम का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। वार्ड क्रमांक 68 हॉस्पिटल सेक्टर 9 फुटबॉल ग्राउंड का निर्माण कार्य विधायक देवेंद्र यादव की विधायक निधि एवं अधोसंरचना बचत राशि से किया गया। निर्माण कार्य मेसर्स कुणाल बिल्डर के द्वारा किया गया। जिसमें 71 लाख 59 हजार की राशि व्यय की गई। स्टेडियम को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए आर्टिफिशियल टर्फ घास का उपयोग किया गया है जोकि नेचुरल घाट के जैसे ही प्रतीत होती है। रात्रि के समय रोशनी की कमी ना हो इसके लिए हाई मास्ट फ्लड लाइट भी लगाई गई है। ग्राउंड में कुल 6 फ्लड लाइट पोल लगाए गए हैं इसके साथ साथ 84 एलईडी लाइट भी लगाए गए हैं। ग्राउंड का क्षेत्रफल 8,470 स्क्वायर मीटर है।

सेक्टर-9 फुटबॉल स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे तो उन्होंने अपने शानदार फुटवर्क से लोगों का दिल जीत लिया। सीएम साहब का फुट वर्क मोशन ऐसा था जिससे वह मंजे हुए खिलाड़ी लग रहे थे ऐसा लग रहा था कि किसी टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला है और किसी अच्छे खिलाड़ी को गोल करने का अवसर दिया गया है और वह इस अवसर का पूरी तरह लाभ उठाकर शानदार शॉट खेलता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री फुटबॉल खिलाडिय़ों से भी मिले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना हमने तैयार की है। बीते 3 सालों में अनेक खेल स्टेडियम का लोकार्पण हमने किया है। इससे निश्चित रूप से हमारे खिलाडिय़ों को बहुत सुविधा मिल रही है। भिलाई खिलाडिय़ों का अब रहा है। यहां लगातार खेल अधोसंरचना को बढ़ाने की दिशा में हम कृत संकल्प है सुंदर फ्लडलाइट स्टेडियम लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान फुटबाल खिलाडिय़ों से भी मिले उन्होंने कहा कि आप लोगों के खेलने के लिए और प्रैक्टिस के लिए यह मैदान शानदार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अद्भुत रचना में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि खतरनाक रुपए की लागत से यह फुटबॉल स्टेडियम बनाया गया है। इस फुटबॉल स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में भिलाई में खेल अद्भुत रचना एवं इसी तरह की अन्य गांवों के विकास करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह फुटबॉल स्टेडियम अनुपम उदाहरण है। भिलाई की खेल प्रतिभाओं को इससे पूरा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित खिलाडिय़ों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिले में खेला दूसरे चना को बढ़ावा देने के लिए आपने बहुत अच्छा कार्य किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैं जैसे ही ग्राउंड का लोकार्पण किया बच्चों ने खुले दिल से मुख्यमंत्री की ओर दौड़ कर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने फुटबॉल को किक करके मैच की शुरुआत की और खिलाडिय़ों के साथ खेल में बने रहे। इस दौरान उन्होंने हाई शॉट भी मारा और खिलाडिय़ों की सहायता से गोल पोस्ट पर गोल भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हिप हिप हुर्रे की आवाज लगाई जिस पर सभी खिलाडिय़ों ने अपने हाथों को ऊपर कर उनकी ऊर्जा पूर्ण वाणी का समर्थन किया, सभी खिलाडिय़ों और बच्चों के दिल ने बोला हडि़प्पा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों एवं बच्चों से बात की और उन्हें खेल भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा खेल से ना केवल आप अपने शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अपने में एकता का भाव भी निहित करते हैं। इस अवसर पर अंत्यावसाई विकास निगम के उपाध्यक्ष नीता लोधी, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी बद्रीनारायण मीणा, साई राम जाखड़ कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ डीजीएम स्पोट्र्स और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

रूटीन हेल्थ चेकअप करवाना क्यों जरूरी है? जानिए यह 5 कारण…
फिर फैल रहा कोरोना, लगातार तीसरे दिन बढ़ी संक्रमण दर; डेढ़ महीने बाद 1 फीसदी से ज्यादा
नया खतरा: केंद्र ने राज्य सरकारों को किया अलर्ट, बताईं सावधानियां
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री ने सराहा, कहा- प्रदूषण में आएगी कमी
Good News : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण… इस श्रेणी के कार्डधारियों को मिलेगी प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: छठ पर्व पर सेक्टर-2 पहुुंचे सीएम बघेल की बड़ी घोषणा: सेक्टर-2 तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए और मिले एक करोड़ रुपए बिग ब्रेकिंग: छठ पर्व पर सेक्टर-2 पहुुंचे सीएम बघेल की बड़ी घोषणा: सेक्टर-2 तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए और मिले एक करोड़ रुपए
Next Article 36 घंटे व्रत रख कर उगते सूरज को अर्ध देने वाली माताओं से मिले विधायक देवेंद्र ने चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद छठी मइया को प्रणाम कर विधायक देवेंद्र ने की सब के सुख शांति की प्रार्थना सूर्योदय से पहले पहुंचे छठ तालाब,व्रत रखने वाली माताओं से भी लिए आशीर्वाद भिलाई। छठ महापर्व के पावन अवसर पर आज सुबह शहर के विभिन्न तालाबों में माताओं ने उगते हुए सूर्य को अर्ध देकर पूजा अर्चना की। इस पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव भी छठ महापर्व में शामिल हुए। सेक्टर 2 तालाब में छठ पर्व पर 36 घण्टे का निर्जला उपवास रखने वाली माताओं ने विधि विधान से सूर्य को अर्ध दिया और पूजा पाठ की। छठी मइया की पूजा में विधायक श्री यादव भी शामिल हुए और हाथ जोड़ कर सभी नागरिकों के सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की। विधायक श्री यादव ने कहा कि छठी मइया सभी के कष्टों को दूर करे औऱ सभी की मनोकामना पूर्ण करे। विधायक श्री यादव सबसे पहले खुर्सीपार सूर्य कुंड तालाब पहुंचे। जहां छठ पूजा में शामिल हुए। छठ पर्व का आयोजन करने वाले समिति के सदस्यों से भी मिले। इसके साथ ही विधायक श्री यादव बापूनगर, बालकनाथ मंदिर, वार्ड 38 आदि तालाब जहां छठ पूजा का आयोजन किया गया वहाँ पहुंचे। इसके बाद सेक्टर 2, सेक्टर 7 और हुडको आदि तालाब पहुंचे। । इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने सभी समिति के सदस्यों और आम जनों से मिले। 36 घंटे उपवास रख कर छठी मईया की आराधना करने वाली माताओं से मिले और चरण स्पर्श कर सब को प्रणाम किया और सब से आशीर्वाद लिए। बॉक्स पूर्व केबिनेट मंत्री से भी लिया आशीर्वाद सेक्टर 2 तालाब में पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे का पूरा परिवार छठ की पूजा करने आए थे। जब विधायक श्री यादव उन्हें देखे तो वे उनके पास गए और प्रेम प्रकाश पांडे को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके परिवार को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बॉक्स हुडको तालाब की बदलेगी तसवीर छठ पर्व पर आज सुबह जब विधायक श्री यादव हुडको तालाब पहुंचे। जहां वे वृतियों से आशीर्वाद लिए और पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी हुडको वासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि तालाब पर पचरी बनाने की घोषणा की ।। उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ महापर्व संपन्न: ट्विनसिटी के तालाबों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…. मेले जैसा रहा माहौल… 100 से ज्यादा तालाबों हुई छठ पूजा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?