ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ महापर्व संपन्न: ट्विनसिटी के तालाबों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…. मेले जैसा रहा माहौल… 100 से ज्यादा तालाबों हुई छठ पूजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ महापर्व संपन्न: ट्विनसिटी के तालाबों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…. मेले जैसा रहा माहौल… 100 से ज्यादा तालाबों हुई छठ पूजा

By @dmin
Published: November 11, 2021
Share
36 घंटे व्रत रख कर उगते सूरज को अर्ध देने वाली माताओं से मिले विधायक देवेंद्र ने चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद छठी मइया को प्रणाम कर विधायक देवेंद्र ने की सब के सुख शांति की प्रार्थना सूर्योदय से पहले पहुंचे छठ तालाब,व्रत रखने वाली माताओं से भी लिए आशीर्वाद भिलाई। छठ महापर्व के पावन अवसर पर आज सुबह शहर के विभिन्न तालाबों में माताओं ने उगते हुए सूर्य को अर्ध देकर पूजा अर्चना की। इस पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव भी छठ महापर्व में शामिल हुए। सेक्टर 2 तालाब में छठ पर्व पर 36 घण्टे का निर्जला उपवास रखने वाली माताओं ने विधि विधान से सूर्य को अर्ध दिया और पूजा पाठ की। छठी मइया की पूजा में विधायक श्री यादव भी शामिल हुए और हाथ जोड़ कर सभी नागरिकों के सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की। विधायक श्री यादव ने कहा कि छठी मइया सभी के कष्टों को दूर करे औऱ सभी की मनोकामना पूर्ण करे। विधायक श्री यादव सबसे पहले खुर्सीपार सूर्य कुंड तालाब पहुंचे। जहां छठ पूजा में शामिल हुए। छठ पर्व का आयोजन करने वाले समिति के सदस्यों से भी मिले। इसके साथ ही विधायक श्री यादव बापूनगर, बालकनाथ मंदिर, वार्ड 38 आदि तालाब जहां छठ पूजा का आयोजन किया गया वहाँ पहुंचे। इसके बाद सेक्टर 2, सेक्टर 7 और हुडको आदि तालाब पहुंचे। । इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने सभी समिति के सदस्यों और आम जनों से मिले। 36 घंटे उपवास रख कर छठी मईया की आराधना करने वाली माताओं से मिले और चरण स्पर्श कर सब को प्रणाम किया और सब से आशीर्वाद लिए। बॉक्स पूर्व केबिनेट मंत्री से भी लिया आशीर्वाद सेक्टर 2 तालाब में पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे का पूरा परिवार छठ की पूजा करने आए थे। जब विधायक श्री यादव उन्हें देखे तो वे उनके पास गए और प्रेम प्रकाश पांडे को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके परिवार को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बॉक्स हुडको तालाब की बदलेगी तसवीर छठ पर्व पर आज सुबह जब विधायक श्री यादव हुडको तालाब पहुंचे। जहां वे वृतियों से आशीर्वाद लिए और पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी हुडको वासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि तालाब पर पचरी बनाने की घोषणा की ।।
36 घंटे व्रत रख कर उगते सूरज को अर्ध देने वाली माताओं से मिले विधायक देवेंद्र ने चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद छठी मइया को प्रणाम कर विधायक देवेंद्र ने की सब के सुख शांति की प्रार्थना सूर्योदय से पहले पहुंचे छठ तालाब,व्रत रखने वाली माताओं से भी लिए आशीर्वाद भिलाई। छठ महापर्व के पावन अवसर पर आज सुबह शहर के विभिन्न तालाबों में माताओं ने उगते हुए सूर्य को अर्ध देकर पूजा अर्चना की। इस पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव भी छठ महापर्व में शामिल हुए। सेक्टर 2 तालाब में छठ पर्व पर 36 घण्टे का निर्जला उपवास रखने वाली माताओं ने विधि विधान से सूर्य को अर्ध दिया और पूजा पाठ की। छठी मइया की पूजा में विधायक श्री यादव भी शामिल हुए और हाथ जोड़ कर सभी नागरिकों के सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की। विधायक श्री यादव ने कहा कि छठी मइया सभी के कष्टों को दूर करे औऱ सभी की मनोकामना पूर्ण करे। विधायक श्री यादव सबसे पहले खुर्सीपार सूर्य कुंड तालाब पहुंचे। जहां छठ पूजा में शामिल हुए। छठ पर्व का आयोजन करने वाले समिति के सदस्यों से भी मिले। इसके साथ ही विधायक श्री यादव बापूनगर, बालकनाथ मंदिर, वार्ड 38 आदि तालाब जहां छठ पूजा का आयोजन किया गया वहाँ पहुंचे। इसके बाद सेक्टर 2, सेक्टर 7 और हुडको आदि तालाब पहुंचे। । इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने सभी समिति के सदस्यों और आम जनों से मिले। 36 घंटे उपवास रख कर छठी मईया की आराधना करने वाली माताओं से मिले और चरण स्पर्श कर सब को प्रणाम किया और सब से आशीर्वाद लिए। बॉक्स पूर्व केबिनेट मंत्री से भी लिया आशीर्वाद सेक्टर 2 तालाब में पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे का पूरा परिवार छठ की पूजा करने आए थे। जब विधायक श्री यादव उन्हें देखे तो वे उनके पास गए और प्रेम प्रकाश पांडे को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके परिवार को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बॉक्सहुडको तालाब की बदलेगी तसवीर छठ पर्व पर आज सुबह जब विधायक श्री यादव हुडको तालाब पहुंचे। जहां वे वृतियों से आशीर्वाद लिए और पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी हुडको वासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि तालाब पर पचरी बनाने की घोषणा की ।।
SHARE

भिलाई। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे राज्य में उत्साह चरम पर रहा। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने गुरुवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया। भगवान सूर्य को अघ्र्य देने के लिए ट्विनसिटी के सभी घाटों पर अल सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही सूर्योदय हुआ व्रती महिलाओं ने अघ्र्य देना शुरू कर दिया। इस दौरान तालाबों के पास मेले जैसा माहौल रहा।

इससे पहले बुधवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अघ्र्य देने के लिए घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। छठ व्रती और उनके परिजनों ने सूर्य भगवान को अघ्र्य दिया। छठ घाटों पर रंग-बिरंगे रोशनियों की आकर्षक सजावट की गई। भिलाई के प्रमुख छठ घाटों जैसे छावनी छठ तालाब, सुपेला, रामनगर, कैंप-1, हाउसिंग बोर्ड, कुरुद, नेहरू नगर, हुडको, सेक्टर-7, सेक्टर-2 सहित विभिन्न तालाबों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मुख्यमंत्री बघेल हुए छठ पूजा में शामिल, कहा- छठी मइया सबकी मनोकामना करेंगी पूरा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छठ पर्व के अवसर पर भिलाई में खुर्सीपार में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहा डूबते सूर्य को अध्र्य देने एकजुट हुए हजारों छठ व्रतियों के साथ, उन्होंने पूजा कर सबको बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छठ पूजा सूर्य और छठ मइया की उपासना का पर्व है। छठ पर्व के दौरान कठिन व्रत का अनुष्ठान करते हुए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अध्र्य देकर परिवार के कल्याण और स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है। छठी मइया आप सभी की आराधना और मनोकामना पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि सूर्य के बिना कुछ सम्भव नहीं है। सूर्य ऊर्जा का भी स्रोत है। छत्तीसगढ़ के हजारों लोग इस पूजा में शामिल होते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने समाज द्वारा पूर्व में की गई मांगों को पूरा कर दिए जाने की बात कहते हुए, आज किए गए नई मांगों को भी पूरा करने की बात कही। उन्होंने छठ घाट पर पहुंच कर दीपदान और पूजा अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री ने पूरी की भोजपुरी समाज की मांग
कार्यक्रम में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति, उन्हें भोजपुरी समाज के साथ अपनेपन का अहसास कराता है। मुख्यमंत्री हर समाज के कार्यक्रम में लगातार पहुंचते हैं। आज भी उनका यहां आगमन हुआ यह सौभाग्य और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर अवकाश की मांग वर्षों से थी। मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने भोजपुरी समाज की यह मांग पूरी कर दी और छत्तीसगढ़ में छठ पर्व के दिन को अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर सूर्य कुंड विकास समिति लक्ष्मण नगर छावनी भिलाई के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के लोग एवं छठ व्रतधारी उपस्थित थे।

Bhilai Breaking : छावनी सीएसपी ऑफिस में घुसी अनियंत्रत ट्रक, फेरीवालों को मारी ठोकर, चार घायल
shreekanchanpath 42 # 25 November 2024
बिग ब्रेकिंग: स्केटिंग के खिलाडिय़ों को विधायक देवेंद्र यादव ने दी बड़ी सौगात…. भिलाई सेक्टर 10 में बनेगा प्रदेश का पहला इंटरनेशनल स्केटिंग ग्राउंग… स्केटिंग हॉकी भी खेल सकेंगे
मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ में नदी-नालों को मिल रहा नया जीवन…. 1310 नालों की दशा संवार कर जल संरक्षण का हो रहा है काम
बैसाखियों के सहारे भी बुलंद हौसला : दिव्यांग विश्नोई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर-9 के फुटबॉल ग्राउंड का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण: सेक्टर-9 के फुटबॉल ग्राउंड का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण: शॉट मारकर दिखाया अपना स्किल… बच्चे हडि़प्पा करते हुए मुख्यमंत्री की ओर दौड़े
Next Article 36 घंटे व्रत रख कर उगते सूरज को अर्ध देने वाली माताओं से मिले विधायक देवेंद्र ने चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद… सूर्योदय से पहले पहुंचे छठ तालाब 36 घंटे व्रत रख कर उगते सूरज को अर्ध देने वाली माताओं से मिले विधायक देवेंद्र ने चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद… सूर्योदय से पहले पहुंचे छठ तालाब

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?