ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीएमसी का सख्त फरमान, टीकाकरण नहीं, तो वेतन नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टीएमसी का सख्त फरमान, टीकाकरण नहीं, तो वेतन नहीं

By @dmin
Published: November 9, 2021
Share
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
SHARE

ठाणे (एजेंसी)। महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लेने वाले कर्मचारियों के लिए ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने सख्त फरमान सुनाया है। टीएमसी ने कहा है नगर निकाय के जिन कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक भी नहीं ली है, उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा। दूसरी खुराक लेने के पात्र होने के बावजूद टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों को भी वेतन नहीं दिया जाएगा। टीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक में यह फैसला किया। बैठक में महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा और ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के भी मौजूद थे।

आज व्यापक टीकाकरण अभियान
टीएमसी ने सभी नगर निकाय कर्मचारियों के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र अपने संबंधित कार्यालयों में जमा करना भी अनिवार्य कर दिया है। म्हास्के ने कहा कि शहर में इस महीने के अंत तक शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मंगलवार से व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम के तहत लगाए जाएंगे टीके
महापौर ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। इस अभियान के तहत, ‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम भी चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ता और नर्स घर-घर जाकर लोगों को टीके लगाएंगे। इसके लिए 167 दलों का गठन किया गया है।

रविवार को ठाणे में कोरोना के 118 नए मामले
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को ठाणे में कोरोना के 118 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,66,749 हो गए थे। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,543 हो गई थी।

विधानसभा उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का निर्देश, मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर रोक
सुलह का समय खत्म, कैप्टन का कदम पीछे खींचने से इनकार, नई पार्टी की घोषणा जल्द
जिले के प्रभारी मंत्री का जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने किया जोरदार स्वागत
भिलाई- दुर्ग के हजारों व्यापारियों ने लिया संकल्प, इस बार जय व्यापार…. अजय भसीन को घोषित किया गया प्रदेश महामंत्री पद का प्रत्याशी
विधायक अरुण वोरा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल, सामाजिक एकता एवं धार्मिक सदभावना प्रदेश की पहचान:वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article New rule: Driving a vehicle of children up to 14 years will be heavy on the family नया नियम: 14 साल तक के बच्चों का वाहन चलाना परिजनों पर पड़ेगा भारी…. छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने बनाया यह नियम
Next Article बंगाल में गठबंधन पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस केवल घरवालों की पार्टी है राफेल डील: कमीशन के खुलासे के बाद कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार… 2007 से 2012 घूस देने का जिक्र… तक भारत में थी कांग्रेस की सरकार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?