ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैक्सीन मंत्र: हर-घर टीका, घर-घर टीका पर करें फोकस, लोगों को जागरूक करने के लिए धर्मगुरुओं की लें मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैक्सीन मंत्र: हर-घर टीका, घर-घर टीका पर करें फोकस, लोगों को जागरूक करने के लिए धर्मगुरुओं की लें मदद

By @dmin
Published: November 3, 2021
Share
गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च
गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जी 20 शिखर सम्मेलन और कॉप 26 में भाग लेकर देश लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम टीकाकरण करने वाले जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए लोगों को जागरुक करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वॉरियर्स को इसके लिए कैंपेन करना होगा और लोगों को समझाना होगा।पीएम ने कहा कि आप इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद ले सकते हैं और उनका दो मिनट का वीडियो बनाकर लोगों के बीच संदेश दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए। अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर घर पहुंचना है।

नए तरीकों पर और ज्यादा काम करना होगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल की इस सबसे बड़ी महामारी में देश ने अनेक चुनौतियों का सामना किया है। कोरोना से देश की लड़ाई में एक खास बात ये भी रही कि हमने नए-नए समाधान खोजे और नए तरीके आजमाए। आपको भी अपने जिलों में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर और ज्यादा काम करना होगा।

अब हर घर टीका, घर-घर टीका के साथ हर घर पहुंचना है
पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए। अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर घर पहुंचना है। पीएम मोदी ने कहा कि हर घर पर दस्तक देते समय, पहली डोज़ के साथ-साथ आप सभी को दूसरी डोज़ पर भी उतना ही ध्यान देना होगा। क्योंकि जब भी संक्रमण के केस कम होने लगते हैं, तो कई बार अरजेंसी वाली भावना कम हो जाती है। लोगों को लगने लगता है कि, इतनी भी क्या जल्दी है, लगा लेंगे।

स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद लें
पीएम मोदी ने कहा कि एक चुनौती अफवाह और लोगों में भ्रम की स्थिति भी है। अभी बातचीत के दौरान भी इसका जिक्र किया गया है। इसका एक बड़ा समाधान है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक किया जाए। आप इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद  ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मेरी वेटिकन में पोप फ्रांसिस जी से भी मुलाकात हुई थी। वैक्सीन पर धर्मगुरुओं के संदेश को भी हमें जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर देना होगा।

20-25 लोगों की टीम बनाकर भी कर सकते हैं प्रयास
पीएम मोदी ने कहा कि आप अपने जिलों में एक-एक गांव, एक-एक कस्बे के लिए अगर अलग-अलग रणनीति बनानी हो तो वो भी बनाइए। आप अपने क्षेत्र के हिसाब से 20-25 लोगों की टीम बनाकर भी ऐसा कर सकते हैं। जो टीमें आपने बनाई हों, उनमें एक स्वस्थ प्रतियोगिता हो, इसका भी प्रयास कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत हम एक दिन में करीब-करीब ढाई करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर दिखा चुके हैं। ये दिखाता है कि हमारी कैपेबिलिटी क्या है, हमारा सामथ्र्य क्या है।

एमपी ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की गूंज, देश विदेश के प्रतिनिधियों ने स्टॉल्स को सराहा
कोरोना संकट के बावजूद तेजी से हो रहा तेंदूपत्ता संग्रहण…. प्रदेश में अब तक एक चौथाई से अधिक तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण
पाकिस्तान की अदालत ने आतंक से जुड़े दो मामलों में हाफिज सईद को सुनाई 10 साल की सजा
पार्टनर से करने जा रहे हैं शादी तो ये 10 बातें जरूर जाने…
खाद्य तेल की कीमतों में लगी आग, त्यौहारी सीजन से पहले ही शुरू हो गई मुनाफाखोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BJP के आक्रमक रुख ने बढ़ाई TMC की परेशानी, नाराजगी भूल ममता बनर्जी ने NEET पर दिया कांग्रेस को समर्थन तकरार के बाद उमड़ा प्यार? कांग्रेस से बोली टीएमसी- आपस में क्यों लड़ें, आइए साथ मिलकर बीजेपी को हराएं
Next Article जीका वायरस: केरल के मामलों ने बढ़ाई कर्नाटक की चिंता, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, सावधानी बरतें मचा हड़कंप: एक साथ मिले जीका के 25 मरीज, 36 हुई संक्रमितों की संख्या

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?