ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना महामारी: दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 50 लाख के पार हुआ, अब तक 25 करोड़ के करीब केस रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कोरोना महामारी: दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 50 लाख के पार हुआ, अब तक 25 करोड़ के करीब केस रिकॉर्ड

By @dmin
Published: November 1, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

वर्ल्ड डेस्क/वाशिंगटन (एजेंसी)। कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती जा रही है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार दुनिया में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 50 लाख (50,16,880) के पार पहुंच गया है और कुल 25 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। लगभग दो वर्षों से चले आ रहे इस संकट ने गरीब देशों के साथ-साथ अमीर देशों में भी तबाही मचा दिया है। इस जानलेवा महामारी ने लोगों की जान तो ले ही ली साथ ही साथ अर्थव्यवस्था को भी चौपट कर दिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और ब्राजील में 25 लाख से अधिक मौतें हुई हैं। अकेले अमेरिका की बात करें तो यहां 740,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक है।

महामारी ने तोड़े कई रिकॉर्ड
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार मरने वालों की संख्या, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को की संयुक्त आबादी के बराबर है। पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो के अनुमानों के मुताबिक, यह 1950 के बाद से राष्ट्रों के बीच लड़ाई में मारे गए लोगों की संख्या के आसपास है। विश्व स्तर पर कोरोना महामारी अब हृदय रोग और स्ट्रोक के बाद मृत्यु का तीसरा प्रमुख कारण है।

वायरस का स्थानांतरण जारी
प्रकोप शुरू होने के 22 महीनों में वायरस स्थानांतरित हो गए हैं। अब यह खतरनाक वायरस रूस, यूक्रेन और पूर्वी यूरोप के अन्य हिस्सों में फैल रहा है, खासकर वहां, जहां अफवाहें, गलत सूचना और सरकार में अविश्वास ने टीकाकरण के प्रयासों को प्रभावित किया है। यूक्रेन में, केवल 17 फीसदी वयस्क आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है जबकि आर्मेनिया में केवल 7 फीसदी।

उच्च-संसाधन वाले देश सबसे अधिक प्रभावित
कोलंबिया विश्वविद्यालय के वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र, आईसीएपी के निदेशक डॉ. वफ़ा अल-सदर ने कहा कि इस महामारी के बारे में सबसे अलग बात यह है कि इसने गरीब देशों के बजाय उच्च-संसाधन वाले देशों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। यह एक तरह से कोरोना महामारी की विडंबना है।

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, पुरानी भिलाई थाने में हंगामा, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
मुठभेड़: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का कौन है मास्टरमाइंड? एक नजर में पढि़ए उसकी पूरी कुंडली..
देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार…. बीते 24 घंटों में सामने आए 3.43 लाख से ज्यादा नए मामले… 3994 मरीजों की मौत
मलकीत सिंह हत्याकांड : पीड़ित परिवार के आश्रित को मिलेगी नौकरी, सीएम के निर्देश पर पांच लाख की सहायता
श्रीराम जन्मोत्सव समिति महिला शाखा की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा, 14 उपाध्यक्ष सहित 17 मंत्रियों को किया शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhaya chhattisgarhia all good on social media…. First number trend in the whole country सोशल मीडिया पर छाया छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा…. पूरे देश में पहले नम्बर पर हुआ ट्रेंड
Next Article Corona Crisis: In talks with Chief Ministers, the Prime Minister said, it is not right to think of getting out without masks आतंकी फंडिंग रोकने को FATF का G-20 ने किया समर्थन, पाक और तुर्की पर लिया है ऐक्शन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?