भिलाई। भिलाई रायपुर के बीच नेशनल हाईवे पर कुम्हारी फ्लाईओवर पूर्णता के करीब है। कलेक्टर भुरे ने यातायात दबाव को देखते हुए एनएच प्रबंधन व एजेंसी को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे। चार से पांच बार कलेक्टर ने फ्लाईओवर से आवागमन शुरू करने की डेडलाइन भी दी थी लेकिन अब तक उस पर कुछ नहीं हुआ।
अब कुम्हारी फ्लाईओवर को लेकर ताजा अपडेट आया है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शनिवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण कर आवागमन शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि रविवार से फ्लाईओवर छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। रविवार शाम शाम 4 बजे से 3 घंटे के लिए छोटी गाडिय़ों के लिये कुम्हारी फ्लाईओवर खोला जाएगा। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर पर पर्याप्त रोशनी करने के निर्देश भी दिए।




