ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आर्यन खान को आज भी नहीं मिली बेल- कोर्ट ने दी एक और तारीख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आर्यन खान को आज भी नहीं मिली बेल- कोर्ट ने दी एक और तारीख

By @dmin
Published: October 26, 2021
Share
आर्यन खान ड्रग केस: एक रात और जेल में…. शाम साढ़े 5 बजे तक जेल में नहीं पहुंचा बेल ऑर्डर, कल तक टली रिहाई
आर्यन खान ड्रग केस: एक रात और जेल में…. शाम साढ़े 5 बजे तक जेल में नहीं पहुंचा बेल ऑर्डर, कल तक टली रिहाई
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर बाकी सुनवाई अब 27 अक्टूबर को होगी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए कल 2:30 बजे के बाद का समय दिया है। कोर्ट में आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी अपनी दलीलें रख चुके हैं। उनके बाद अमित देसाई अरबाज मर्चेंट की जमानत के पक्ष में दलीले रख रहे थे। कोर्ट ने उनसे पूछा कि आपको कितना वक्त लगेगा। अमित देसाई ने जवाब दिया 45 मिनट वहीं एनसीबी की तरफ से अनिल सिंह ने 45 मिनट का वक्त मांगा। इस पर कोर्ट ने आगे की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी।

चैट के आधार पर जेल में रखना गलत
आर्यन की तरफ से पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने जिरह की। रोहतगी ने कोर्ट में कहा कि उनके क्लाइंट के पास कुछ नहीं मिला, न ही मेडिकल हुआ जिससे ये पता चले कि उन्होंने ड्रग्स ली थी। अरबाज मर्चेंट के जूतों से 6 ग्राम चरस मिला है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता सिवाय वह मेरे क्लाइंट का दोस्त है। आर्यन के खिलाफ कुछ नहीं मिला है और उन्हें 3 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था। उन्होंने गिरफ्तारी को अवैध बताया। उन्होंने कहा कि चैट में क्या है ये साबित होना बाकी है। इनका केस से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बिनाह पर किसी को 20 दिन जेल में नहीं रखा जा सकता।

आर्यन का केस मामूली, पेरेंट्स की वजह से हुआ हाइलाइट
रोहतगी ने कहा, वॉट्सऐप चैट का क्रुज टर्मिनल से कोई लेना-देना नहीं है। ये पुरानी चैट का जिक्र कर रहे हैं, जिसके आधार पर कह रहे हैं, तुम्हारा कुछ लोगों से लेना-देना है। मैं जब बाहर रह रहा था तो इसको भी इंटरनैशनल लिंक बताया जा रहा है। ट्रायल कोर्ट तय करेगा कि इसको माना जाएगा या नहीं। आर्यन के वकील ने कहा कि ये लड़का बहुत छोटा सा मामला है। इसके पेरेंट्स की वजह से इतना हाइलाइट हो गया। रोहतगी ने कहा कि कानून भी कहता है कि अगर ड्रग्स का कन्जम्पशन भी मिले तो रिहैब ले जाना चाहिए। लोगों को जेल में डालना मंशा नहीं होनी चाहिए। सोशल जस्टिस मिनिस्ट्री भी सुधार की बात कर रही है।

एनसीबी विरोध में दे चुकी जवाब
वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आर्यन खान की जमानत याचिका के विरोध में अपना जवाब दे चुकी है। रिपोट्र्स के मुताबिक, इसमें कहा गया है कि जांच में आर्यन का इंटरनैशनल ड्रग कनेक्शन सामने आया है। लिंक की जांच के लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक, पर्याप्त समय चाहिए। एनसीबी की तरफ से यह भी कहा गया कि गवाहों के साथ छेड़छाड़ और आर्यन के फरार होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ड्रग केस के जांच अधिकारी वीवी सिंह ने कोर्ट में हलफनामा दिया है कि उन्हें शक है कि शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी गवाह प्रभावित कर रही हैं। इसको देखते हुए उनको बेल नहीं मिलनी चाहिए। आर्यन खान की तरफ से मुकुल रोहतगी और सतीश मानशिंदे कोर्ट में हैं। वहीं एनसीबी की तरफ से एएसजी अनिल सिंह भी कोर्ट पहुंच चुके हैं।

गूंज रही परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन… स्थानीय लोक कलाकारों को मिला मंच… राजधानीवासियों को लुभा रहा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत
स्थानीय कलाकारों व बुंदेली संस्कृति को संजोय रखने का मंच खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल – राजा बुंदेला
व्याख्याता ने चार बच्चों की जानकारी छिपाई, राज खुला तो DPI ने किया बर्खास्त, तीन साल से चल रही थी कार्रवाई
ओडिशा में 2 अक्‍टूबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी चंदका वाइल्‍ड लाइफ सेंचुरी
IPL 2022 मेगा ऑक्शन : बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान, 12 और 13 को 590 खिलाडिय़ों पर लगेगी बोली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव
Next Article प्यार के लिए ठुकराया राजकुमारी ने शाही परिवार, आम शख्स से शादी कर छोड़ दी राजशाही प्यार के लिए ठुकराया राजकुमारी ने शाही परिवार, आम शख्स से शादी कर छोड़ दी राजशाही

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?