ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई शहर में तीन स्थानों पर शुरू हो रहे श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर… मिलेंगी सस्ती दवाइंया… सीएम बघेल 20 को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई शहर में तीन स्थानों पर शुरू हो रहे श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर… मिलेंगी सस्ती दवाइंया… सीएम बघेल 20 को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

By @dmin
Published: October 19, 2021
Share
भिलाई शहर में तीन स्थानों पर शुरू हो रहे श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर
भिलाई शहर में तीन स्थानों पर शुरू हो रहे श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी और यह सब संभव होगा श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के क्रियान्वयन से। निगम ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के तीन दुकानों को तैयार कर लिया है, जिसका वर्चुअल शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दिनांक 20 अक्टूबर दिन बुधवार को करेंगे।

कलेक्टर के निर्देश पर निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने तीनों मेडिकल स्टोर का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता एवं अखिलेश चंद्राकर, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, अर्पित बंजारे तथा प्रकृति जगताप मौजूद रहे।

तीन स्थानों पर खुलेंगी मेडिकल स्टोर
भिलाई में प्रारंभिक तौर पर तीन मेडिकल स्टोर का शुभारंभ 20 अक्टूबर को होगा तथा दो अन्य मेडिकल स्टोर को खोलने की भी तैयारी प्रगति पर है। तीन मेडिकल स्टोर में पावर हाउस के समीप मदर्स मार्केट, शास्त्री मार्केट एवं भगवा चौक कुरूद की दुकानें सम्मिलित है।

55 प्रतिशत छूट के साथ विभिन्न वैरायटी में मिलेगी जेनेरिक दवाई
भिलाई में खुलने वाली श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 55 प्रतिशत छूट के साथ दवाई मिलेगी और 257 प्रकार की दवाइयां विभिन्न वैरायटिओं में उपलब्ध रहेंगी। साथ ही 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम मेडिकल स्टोर में उपलब्ध रहेंगे। मेडिकल स्टोर में दवाइयों के स्टॉक आ चुके हैं। 15 साल के अनुबंध के साथ राजपाल ट्रेडर्स रायपुर को श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर को संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

ब्रांडेड दवाइयों से कई गुना सस्ती दर पर मिलेगी जेनेरिक दवाई
योजना का प्रमुख उद्देश्य जेनेरिक दवाइयों की बढ़ती हुई मांग, गुणवत्ता का किसी भी रूप में ब्रांडेड दवाइयों से कम न होना, ब्रांडेड दवाइयों से कई गुना कम कीमत पर मिलना है, जेनरिक दवाइयों की निश्चित उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा लोगों को आसानी से यह दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना एक बेहतर माध्यम साबित होगा। इस योजना से जेनेरिक दवाई के अलावा सर्जिकल आइटम की भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

दवाओं के साथ सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री भी
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना में जेनेरिक दवाओं के अलावा अन्य सौंदर्य प्रसाधन सामग्री आदि का भी विक्रय किया जा सकता है। जिससे दुकान का संचालन लाभप्रद गतिविधि बन सके। इसके अलावा सामान्य आइटम जैसे रिंग गार्ड, बाम, आयोडेक्स, विक्स वेपराइजर, डेटॉल, इच गार्ड, वेपराइजर मशीन, सेनेटरी पैड, गर्भनिरोधक के अलावा अन्य ऐसे ही आइटम विक्रय किया जा सकता है, लेकिन इस योजना में खास बात यह है कि किसी भी दशा में ब्रांडेड दवाओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी दुकानों में बिक्री की जा रही समस्त दवाइयों/सामग्रियों का विक्रय इन दुकानों के तहत किया जा सकेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए खरीदी की जा रही दवाइयां भी इस योजना के माध्यम से संचालित दुकानों के माध्यम से ही क्रय की जाएगी। 20 अक्टूबर से भिलाई में नागरिकों को श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

दीपावली बजार को लेकर कलेक्टर ने दिए निगम अधिकारियों को निर्देश…. सोशल डिस्टेंसिंग का रखें विशेष ध्यान
नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने संभाला कार्यभार… निवृत्तमान आयुक्त डॉ. एस भारतीदासन ने कार्यभार सौंपकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Gustakhi Maaf: बढ़ रही है अंगदान को लेकर जागरूकता
गुस्ताखी माफ: पानी का यह आकर्षण
बड़ी खबर: लॉकडाउन की हवा: महंगी हुई रोजमर्रा की चीजें, शुरू हुई कालाबाजारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण… संजीवनी केन्द्रों में 120 से अधिक प्रकार के उत्पादों का किया जा रहा है विक्रय मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण… संजीवनी केन्द्रों में 120 से अधिक प्रकार के उत्पादों का किया जा रहा है विक्रय
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises दिनभर सोशल मीडिया में छाया रहा बेस्ट सीएम भूपेश बघेल…. मुख्यमंत्री बघेल को सर्वे में सर्वश्रेष्ठ बताए जाने पर नागरिकों में उत्साह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?