ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो’ मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

‘थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो’ मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना

By @dmin
Published: October 16, 2021
Share
'थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो' मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना
'थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो' मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां शराबबंदी की तैयारी में है वहीं इनके एक मंत्री इस अभियान पर पानी फेरती नजर आ रही हैं। दरअसल, भूपेश सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री अनिला भेडिय़ा ने एक विवादित बयान दे दिया है। दरअसल अनिला ने पुरुषों से कहा कि एक छोटा पेग लगा लें और सो जाएं ताकि महिलाएं तनाव मुक्त रहें। उन्होंने कहा कि महिलाएं दिन भर घर का कामकाज करके थक जाती हैं और तनाव महसूस करती हैं इसलिए पुरुषो से निवेदन है कि थोड़ी मात्रा में पीकर सो जाया करें ताकि औरतों को और तनाव न हो। मंत्री की इस अजीब सलाह के बाद वह विवादों के घेरे में आ गई हैं। उनकी यह विवादित सलाह वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

जानिए क्या है मामला
दरअसल, बुधवार को बालोद जिले के सिंघोला गांव में पहुंची मंत्री के पास शराबखोरी को लेकर महिलाओं की कई शिकायतें आई थीं। गांव की कई महिलाओं ने बताया कि जब से सरकार ने ग्रामीणों को अपनी शराब बनाने की अनुमति दी है, तब से गांव में इसकी खपत और बढ़ गई है। इस पर मंत्री ने ग्रामीणों से हंसते हुए कहा कि पीते हो तो कम पिया करो और घर में चुपचाप सो जाया करो। घर चलाने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है। 

मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: अनिला
विवाद बढऩे के बाद उन्होंने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। यह राजनीतिक शरारत है। मंत्री अनिला भेडिय़ा ने कहा कि मैं शराब के आदि पुरुषों को संबोधित कर रही थी और मैंने कहा कि उन्हें कम पीना चाहिए। घर और बच्चों की जिम्मेदारियों के चलते महिलाओं को काफी मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। मेरे कहने का मतलब था कि शराब की लत बुरी है और हर किसी को इससे छुटकारा पाना चाहिए।

भाजपा ने किया हमला
वहीं मंत्री अनिला के बयान के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस जहां राज्य में शराबबंदी की बात कर रही है वहीं इनके मंत्री लोगों से शराब पीने के लिए कह रही हैं। भाजपा ने कहा कि इस तरह के बयान से लोगों में गलत संदेश जाएगी और शराब की खपत और बढ़ जाएगी।

तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन, दो हफ्ते तक रहेगी पाबंदी
दिल्ली में करीब 200 कौवों की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल, पार्क आम लोगों के लिए बंद
सरपंच-सचिव लगातार योजनाओं के कार्यान्वयन की मानिटरिंग करते रहें, जिन समस्याओं का समाधान उनके स्तर से संभव नहीं, उससे अवगत कराएं
Durg Crime : नशे की हालत में भतीजी पर जानलेवा हमला कर छत पर फेंका, दो दिन बाद पकड़ाया आरोपी
Big news : एक अप्रैल से UPI से लेन-देन पड़ सकता है महंगा, 2000 रुपए से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर पर हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री बघेल का कल से दो दिवसीय बस्तर जिले दौरा… मुरिया दरबार तथा देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?