ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महानवमी पर रामनवमी की बधाई! अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी ने ली चुटकी, कहा-जनता को मत पहनाइए टोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महानवमी पर रामनवमी की बधाई! अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी ने ली चुटकी, कहा-जनता को मत पहनाइए टोपी

By @dmin
Published: October 14, 2021
Share
अखिलेश से मिले बसपा के पांच बागी विधायक
अखिलेश से मिले बसपा के पांच बागी विधायक
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर नेताओं और राजनीतिक दलों के बीच ऐसी सियासी जंग छिड़ी हुई है कि कब कौन सी बात मुद्दा बन जाए और किस एक शब्द पर बवाल मच जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ताजा मामला गुरुवार को अखिलेश यादव और भाजपा के बीच छिड़े ‘महानवमी है या रामनवमी’ विवाद का है। दरसअल, अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को शुभकामना देने के लिए एक ट्वीट किया, अब इस ट्वीट को लेकर भाजपा ने उन पर ऐसा निशाना साधा है कि हर किसी का ध्यान इस ओर जा रहा है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में महानवमी पर लोगों को रामनवमी की बधाई दे दी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- ‘आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्होंने इस ट्वीट को हटाकर नया ट्वीट किया-‘आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!

जिस @yadavakhilesh जी को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो 'राम' और 'परशुराम' की बात करते हैं…

जनता को मत पहनाइए 'टोपी', वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है…#BJP4UP pic.twitter.com/ZxlfNVhFZ4

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 14, 2021

लेकिन तब तक भाजपा को वार करने का मौका मिल चुका था। उत्?तर प्रदेश भाजपा की ओर से अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अखिलेश के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा गया-जिस अखिलेश यादव को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो ‘राम’ और ‘परशुराम’ की बात करते हैं… जनता को मत पहनाइए ‘टोपी’, वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है…।

इस विवाद पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने मीडिया से कहा कि रामनवमी तो चैत्र मास मे आती है। शारदीय नवरात्र में तो महानवमी होती है। यह तो मां दुर्गा की अराधना का दिन है। इसके बाद दशहरा आता है। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की याद दिलाते हुए कहा कि ऐसा करने वाले चुनाव आते ही हिंदू होने का ढोंग करने लगते हैं।

कब मनाई जाती है रामनवमी
रामनवमी चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। इस साल 21 अप्रैल 2021 को रामनवमी पड़ी थी। भगवान राम के जन्म के दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि थी। रामनवमी भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

दुनिया भर में बिखर रहे आपकी मेहनत के रंग, उत्पादक से निर्यातक तक लंबी दूरी तय की दीदियों ने
हरेली तिहार के साथ होगा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आगाज… विधायक वोरा ने सी मार्ट से खरीदा गेड़ी, कहा हैं तैयार हम
Bhilai Breaking : दो घंटे में ही निगम ने मानी मांग, शहीद विश्राम मांझी के नाम पर होगा पावर हाउस मछली मार्केट का नाम!
डीएसी की बैठक में बड़ा फैसला: सशस्त्र बलों के लिए 76,390 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार
ICG और ATS को देखते ही समुद्र में 300 किलो मादक पदार्थ फेंक भागे तस्कर, 1800 करोड़ आंकी गई कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोगों ने की अमृत मिशन, राशन दुकानों की शिकायत… विधायक वोरा ने कहा- नागरिकों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक लोगों ने की अमृत मिशन, राशन दुकानों की शिकायत… विधायक वोरा ने कहा- नागरिकों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 02 # 14 october 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?