ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब किंग्स को झटका: केएल राहुल इस फ्रेंचाइजी से नहीं खेलेंगे अगला सीजन, मेगा ऑक्शन में होंगे शामिल!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

पंजाब किंग्स को झटका: केएल राहुल इस फ्रेंचाइजी से नहीं खेलेंगे अगला सीजन, मेगा ऑक्शन में होंगे शामिल!

By @dmin
Published: October 12, 2021
Share
Team India suffered a shock before the third Test…. KL Rahul injured during practice… out of complete series
Team India suffered a shock before the third Test…. KL Rahul injured during practice… out of complete series
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/दुबई (एजेंसी)। आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स का सफर कुछ खास नहीं रहा। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। हालांकि, टीम के कप्तान केएल राहुल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 626 रन बनाए। वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। 

हालांकि, अब राहुल खुद को पंजाब टीम से अलग करना चाहते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल अगले साल पंजाब किंग्स के लिए नहीं खेल सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वह खुद को मेगा ऑक्शन में धकेल सकते हैं। अगले सीजन मेगा ऑक्शन होना है। पहले के नियम के मुताबिक, इसमें सभी टीमें सिर्फ तीन खिलाडिय़ों को रिटेन कर सकती हैं। बाकी सभी को ऑक्शन में उतरना होगा।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कई फ्रेंचाइजी ने राहुल से संपर्क भी किया है। उन्होंने राहुल को अपने साथ जोडऩे में रुचि भी दिखाई है। यदि राहुल पंजाब किंग्स से अलग हो जाते हैं, तो 29 वर्षीय इस खिलाड़ी पर अगले आइपीएल नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है। वह पिछले कुछ सालों में टी-20 फॉर्मेट के सबसे अच्छे खिलाडिय़ों में से एक रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक रिटेंशन नीति की घोषणा नहीं की है। इसलिए फ्रेंचाइजी को राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड की संख्या के बारे में भी फिलहाल कुछ पता नहीं है। राहुल साल 2018 में पंजाब टीम से जुड़े थे और तब से इस टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस टीम के लिए पिछले चार साल में लगातार 600 ये इससे ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि वो बतौर कप्तान टीम को खिताब दिलाने में सफल नहीं रहे। 

फिलहाल केएल राहुल यूएई में ही हैं और आईपीएल से बाहर होने के बाद टी-20 वल्र्ड कप के लिए भारतीय टीम के बायो-बबल से जुड़ चुके हैं। आईपीएल के अगले सीजन में दो नई टीमें भी आएंगी। ऐसे में ये टीमें भी इस स्टार खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकते हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। टी-20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने से भी राहुल की मांग बढ़ जाएगी।

भिलाई निगम में एक मुश्त संपत्तिकर पटाने पर मिल रही 6.25 प्रतिशत का छूट, 31 मई तक मिलेगा लाभ
Gustakhi Maaf: प्यार में कभी-कभी ऐसा हो जाता है
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा महंगा, जल्द हो सकती है यातायात उल्लंघन प्रीमियम की शुरुआत
Breaking News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर सीएम बघेल ने किया स्वागत
छोटे शहर से एक्टर बनने मुंबई पहुंचे थे आदित्य श्रीवास्तव, इस शो ने बदल दी जिंदगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जेब होगी और ढीली: बिजली दरों में 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना हो सकता है ब्लैकआउट, एनटीपीसी ने आधी कर दी है बिजली की सप्लाई: सत्येंद्र जैन
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 359 # 12 october 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?