ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज तड़के कांपी धरती, 20 की मौत, रिक्टर पैमाने पर 6.0 रही तीव्रता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आज तड़के कांपी धरती, 20 की मौत, रिक्टर पैमाने पर 6.0 रही तीव्रता

By @dmin
Published: October 7, 2021
Share
बिलासपुर में भूकंप का झटका, 3.2 की तीव्रता से हिली धरती
बिलासपुर में भूकंप का झटका, 3.2 की तीव्रता से हिली धरती
SHARE

इस्लामाबाद (एजेेंसी)। पाकिस्तान गुरुवार तड़के 3.30 बजे भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा। आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से करीब 20 लोगों की मौत हुई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पाकिस्तान के हरनाई के 14 किमी उत्तर-पूर्व में आज सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं न्यूज एजेंसी एएफपी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से कहा कि दक्षिणी पाकिस्तान में आए भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है।

प्रांतीय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी सुहैल अनवर हाशमी ने एएफपी को बताया कि छत और दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि 20 मृतकों में एक महिला और छह बच्चे शामिल हैं।

प्रांतीय गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लांगौ ने कहा, ‘हमें सूचना मिली है कि भूकंप के कारण 20 लोगों की मौत हुई है। राहत व बचाव के प्रयास जारी हैं।Ó बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासर ने एएफपी को बताया कि 15 से 20 लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है।

बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासर ने एएफपी को बताया कि लगभग 20 लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है। भूकंप से सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र बलूचिस्तान का सुदूर पहाड़ी शहर हरनाई है, जहां पक्की सड़कों, बिजली और मोबाइल फोन कवरेज की कमी की वजह से राहत-बचाव के प्रयास में बाधा आ रही है।

बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.7 थी और यह तड़के तीन बजे के करीब 20 किलोमीटर (12 मील) की गहराई में आया। पाकिस्तान की सीमा जहां तक फैली है वहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट मिलते हैं, जिससे पाकिस्तान भूकंप के लिए अतिसंवेदनशील हो जाता है।

अक्तूबर 2015 में, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 7.5-तीव्रता वाले भूकंप ने ऊबड़-खाबड़ इलाकों में लगभग 400 लोगों की जान ले ली थी। पहाड़ी इलाकों की वजह से वहां राहत प्रयासों में बाधा आई थीं।

इससे पहले पाकिस्तान में आठ अक्टूबर, 2005 को 7.6 तीव्रता का भूकंप भी आया था, जिसमें 73,000 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग 35 लाख बेघर हो गए थे।

रिटायर कर्मियों को दी ससम्मान विदाई, सेक्टर-6 सोसाइटी को आर्थिक समृद्धि दी बीएसपी कर्मियों ने: मिश्र
मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ ‘एकता दौड़’ में हुए शामिल
हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ा तनाव, सेना की तैनाती, एयरलिफ्ट की गईं आरएएफ की कंपनियां
कारपेट कारोबारी के घर में मिला मानव कंकाल, फॉरेंसिक टीम मौकेपर, कराई जाएगी डीएनए जांच
पूर्व सीएम के सलाहकार गिरफ्तार, आदिवासी युवती से यौन शोषण के आरोप में हुई कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखीमपुर बवाल: आठ की गई थी जान, फिक्र सिर्फ पांच की, अब उठ रहे सवाल लखीमपुर बवाल: आठ की गई थी जान, फिक्र सिर्फ पांच की, अब उठ रहे सवाल
Next Article आतंकी हमला: श्रीनगर में स्कूल पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां.... दो शिक्षकों की मौत आतंकी हमला: श्रीनगर में स्कूल पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां…. दो शिक्षकों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?