ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वामित्व योजना: पीएम मोदी बोले- अब आपका प्रॉपर्टी कार्ड रहेगा आपके मोबाइल में, तीन हजार गांवों को मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वामित्व योजना: पीएम मोदी बोले- अब आपका प्रॉपर्टी कार्ड रहेगा आपके मोबाइल में, तीन हजार गांवों को मिलेगा लाभ

By @dmin
Published: October 6, 2021
Share
PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts
PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts
SHARE

हरदा/एमपी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश के हरदा  जिले के स्वामित्व योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की और इस अवसर पर उन्होंने 19 जिलों के 3000 गांवों में 1,71,000 लाभार्थियों को ई-प्रॉपर्टी कार्ड भी वितरित किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के 3,000 गांवों के 1.70 लाख से अधिक परिवारों को मिला प्रॉपर्टी कार्ड उनकी समृद्धि का साथी बनेगा। ये लोग डिजि-लॉकर के माध्यम से अपने मोबाइल पर अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना सिर्फ कानूनी दस्तावेज देने की योजनाभर नहीं है, बल्कि ये आधुनिक टेक्नॉलॉजी से देश के गांवों में विकास और विश्वास का नया मंत्र भी है। 

अब तक 22 लाख परिवारों के लिए प्रॉपर्टी कार्ड तैयार
शुरुआती चरणों में स्वामित्व योजना को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक और राजस्थान के कुछ गांवों में लागू किया गया था। इन राज्यों में गांवों में रहने वाले करीब 22 लाख परिवारों के लिए प्रॉपर्टी कार्ड तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना काल में देखा है कि कैसे भारत के गांवों ने मिलकर एक लक्ष्य पर काम किया, बहुत सतर्कता के साथ इस महामारी का मुकाबला किया। बाहर से आए लोगों के लिए रहने के अलग इंतजाम हों, भोजन और काम की व्यवस्था हो, वैक्सीनेशन से जुड़ा काम हो, भारत के गांव बहुत आगे रहे।

स्वामित्व योजना गांव के लोगों को देगी बहुत बड़ी ताकत
देश के गांवों को, गांवों की प्रॉपर्टी को, ज़मीन और घर से जुड़े रिकॉड्र्स को अनिश्चितता और अविश्वास से निकालना बहुत जरूरी है। इसलिए पीएम स्वामित्व योजना, गांव के हमारे भाइयों और बहनों की बहुत बड़ी ताकत बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना, सिर्फ कानूनी दस्तावेज देने की योजना नहीं है, बल्कि ये आधुनिक टेक्नॉलॉजी से देश के गांवों में विकास और विश्वास का नया मंत्र भी है। ये जो गांव-मोहल्ले में ड्रोन उड़ रहा है, वो भारत के गांवों को नई उड़ान देने वाला है।

गरीब को किसी तीसरे व्यक्ति के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़े
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 6-7 वर्षों के हमारी सरकार के प्रयासों को देखें, तो हमने प्रयास किया है कि गरीब को किसी तीसरे व्यक्ति के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़े। आज खेती की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सीधे किसानों के बैंक खातों में पैसा भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना में भी लोगों को अपना काम शुरू करने के लिए बैंकों से बिना गारंटी ऋण का अवसर दिया है। इस योजना के तहत पिछले 6 वर्षों में करीब 29 करोड़ ऋण दिए गए हैं, करीब 15 लाख करोड़ रुपये की ऋण राशि दी गई है।

रमनराज में एक लाख करोड़ का घोटाला, पीसीसी ने की ईडी से जांच की मांग, कहा- भाजपा नेता ने ही किया घोटाले का किया खुलासा
खूब बजेगी शहनाइयां, इस बार शादी के 14 मुहुर्त, त्यौहारों के बाद भी बाजारों में रौनक बरकरार, कहीं आज तो कहीं कल मनेगी एकादशी
खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण में एक और बड़ा कदम…. केन्द्र सरकार ने बस्तर में सिंथेटिक फुटबॉल मैदान के लिए स्वीकृत किए 5 करोड़ रुपए
गृहमंत्री ताम्रगध्वज साहू ने किया गुरुकुल फाउंडेश का शुभारंभ… कहा- गुरुकुल ही थ हमारी पौराणिक शिक्षा पद्धति
गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी छत्तीसगढ़ के साधारण गोबर की असाधारण गाथा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखीमपुर की तरह क्या जशपुर भी आएंगे प्रियंका, राहुल गांधी, जाने कांग्रेस विधायक ने क्या कहा? नरम पड़ी योगी सरकार, राहुल और प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत
Next Article कवर्धा सहित दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू, अब तक 59 लोग गिरफ्तार कवर्धा सहित दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू, अब तक 59 लोग गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?