ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दशकों बाद पहली बार शंकर नगर में नहीं हुआ जल भराव… विधायक वोरा ने कहा- 16 करोड़ का शंकर नाला सुदृढ़ीकरण जल्द होगा पूरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दशकों बाद पहली बार शंकर नगर में नहीं हुआ जल भराव… विधायक वोरा ने कहा- 16 करोड़ का शंकर नाला सुदृढ़ीकरण जल्द होगा पूरा

By @dmin
Published: October 6, 2021
Share
For the first time after decades, there was no water logging in Shankar Nagar
For the first time after decades, there was no water logging in Shankar Nagar
SHARE

दुर्ग। सतत् जनसंपर्क एवं नागरिक सुविधाओं की सुध लेने के लगातार जारी कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा वार्ड नं 10 शंकर नगर पहुंचे। वोरा के जाने पर वार्ड के निवासियों ने सर्वप्रथम शंकर नाले के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्राथमिकता देते हुए शासन से 16 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाने के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।

बता दें कि शंकर नाला निर्माण कार्य विगत दो दशकों से भाजपा शासन में केवल कागजों में ही किया जा रहा था जिससे हर वर्ष ना सिर्फ दुर्गा चौक एवं शंकर नगर के निचले इलाकों में बल्कि सन्तराबाड़ी क्षेत्र में भी जल भराव की समस्या इतनी विकराल हो जाती थी कि कई लोगों की डूबने से मौत भी हुई। जिसे देखते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही विधायक वोरा ने त्वरित पहल करते हुए नाले के सुदृढ़ीकरण के लिए राशि की स्वीकृति दिलाई एवं प्रशासनिक स्तर पर सीमांकन से लेकर निर्माण कार्य मे भी पूरी सक्रियता से जुटे रहे।

जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 6 करोड़ की राशि व्यय कर आधे नाले का निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसे जल्द ही पूरी तरह से पूर्ण करने वोरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए। नागरिकों ने छोटी बड़ी मूलभूत समस्याओं की शिकायत भी उनके सामने रखी जिसके लिए उन्होंने दुर्गा चौक से विजय नगर तक जर्जर हो चुकी सड़क के सीमेंटीकरण का तत्काल प्रस्ताव बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया।

आमजनों की मांग पर उन्होंने 7 लाख के सीमेंट सड़क निर्माण हेतु भी निर्देश दिए थे जिसके लिए निविदा प्रक्रिया कर ली गई है एवं जल्द निर्माण पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान वार्ड पर्षद शेखर चंद्राकर, एमआईसी जयश्री जोशी, पप्पू श्रीवास्तव, आयुष शर्मा, गौरव उमरे, निगम के कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, उप अभियंता श्वेता महालवार उपस्थित थे।

पैकिंग के समय सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में धमाका, नौ लोगों की हुई मौत
कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए विधायक देवेंद्र ने की पहल… पीएससी परीक्षा की तिथि बढ़ाने सीएम बघेल से की मांग
मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रुपए मंजूर
Gustakhi Maaf: ये शराबी हैं साहब! इनपर रहम करो
सुशासन तिहार: समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू… सुबह से ही लोग आवेदन देने पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Situation of power crisis in the country: There is only so many देश में बिजली संकट के हालात: बिजली उत्पादन केन्द्रों में केवल इतने दिनों का बचा है कोयले का स्टॉक, क्यों आया भारत में यह संकट… पढ़े पूरी खबर
Next Article पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी ! हमें मार दीजिए चाहे गाड़ दीजिए, फर्क नहीं पड़ता, लखीमपुर जाने की जिद में राहुल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?