ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखीमपुर बवाल: किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकल गई गाड़ी, देखे ट्विटर पर शेयर हुआ दर्दनाक वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लखीमपुर बवाल: किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकल गई गाड़ी, देखे ट्विटर पर शेयर हुआ दर्दनाक वीडियो

By @dmin
Published: October 5, 2021
Share
लखीमपुर बवाल: किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकल गई गाड़ी, देखे ट्विटर पर शेयर हुआ दर्दनाक वीडियो
लखीमपुर बवाल: किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकल गई गाड़ी, देखे ट्विटर पर शेयर हुआ दर्दनाक वीडियो
SHARE

लखीमपुर खीरी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए बवाल के बाद घमासान मचा है। घटना के बाद से नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को एक नया वीडियो सामने आया। इस वीडियो में प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गाड़ी चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गाड़ी वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य विपक्षी दलों ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। साथ ही सरकार पर निशाना साधा है और दावा किया है कि यह वीडियो लखीमपुर का है। 

TW: Extremely disturbing visuals from #LakhimpurKheri

The silence from the Modi govt makes them complicit. pic.twitter.com/IpbKUDm8hJ

— Congress (@INCIndia) October 4, 2021

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है, इसमें लिखा गया है। लखीमपुर खीरी से बेहद विचलित करने वाले दृश्य, हालांकि वीडियो में साफ नहीं दिख रहा है कि गाड़ी कौन चला रहा था। लेकिन गाड़ी वहां खड़े लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। वीडियो में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिखाई दे रहे हैं। ट्विवट में सवाल किया है कि मोदी सरकार इस घटना पर चुप्पी क्यों साधे हुए है। श्रीकंचनपथ ऑनलाईन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

इसके अलावा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासन ने भी घटना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि लखीमपुर की सच्चाई, नरसंहार अब सार्वजनिक हो गया है। मीडिया चुप क्यों है? 
इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर किया और योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि क्या इसके बाद भी कोई सबूत चाहिए? वीडियो में देखिए सत्ता के अहंकार में चूर गुंडे ने किसानों को रौद दिया और मार डाला। 

कुल आठ की ही मौत : एडीजी
रविवार को बवाल में आठ लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की गई थी। इसमें चार किसान, एक मंत्री के बेटे की गाड़ी का चालक और तीन भाजपा कार्यकर्ता बताए गए थे। पत्रकार की मौत की जानकारी होने के बाद यह आंकड़ा नौ बताया जाने लगा। हालांकि एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने साफ किया कि इस प्रकरण में कुल आठ लोगों की ही मौत हुई है। मरने वालों में चार किसानों के अलावा दो भाजपा कार्यकर्ता, एक चालक और एक पत्रकार शामिल हैं।

तिकुनियां बवाल मामले में दर्ज हुई क्रास रिपोर्ट दर्ज
सोमवार की दोपहर तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ  मोनू के खिलाफ  संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, एक भाजपा नेता की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तिकुनिया में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद भड़के किसानों के गुस्से को देखते हुए मृतक किसान दलजिंदर सिंह के भाई जगजीत सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी बंजारा टांडा बहराइच की ओर से रात 2:53 बजे अपराध संख्या 219/21 पर आशीष मिश्रा उर्फ  मोनू और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ  भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 279, 338, 304ए, 302 और 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 1000 लोगों की सभा को दी अनुमति, देखें नई गाइडलाइन
जालिम मां की करतूत : प्रेमी के साथ मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, पति के साथ मिलकर दर्ज कराई मिसिंग कंप्लेन
अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म खून पसीना के 45 साल पूरे होने पर टाइगर के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर…
निगम व व्यापारी संघ मिलकर आकाशगंगा मार्केट को बनाएंगे बेहतर, निगम आयुक्त व असिस्टेंट कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कोरोना संक्रमण के बीच कोविशील्ड की कीमत तय… राज्यों को 400 तो निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी एक डोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार : एनडीए में फूट के संकेत, लोजपा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार दो हिस्सों में बंटी लोजपा: पार्टी के हुए दो टुकड़े, आयोग ने चुनाव चिह्न और नाम भी बदले
Next Article हफ्ते भर के भूले घर लौटे: कांग्रेस विधायकों की 'निजी यात्रा' समाप्त, कटाया वापसी का टिकट हफ्ते भर के भूले घर लौटे: कांग्रेस विधायकों की ‘निजी यात्रा’ समाप्त, कटाया वापसी का टिकट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?