नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना महामारी को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,870 नए मामले सामने आए हैं और 378 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 28,178 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। भारत में फिलहाल कोरोना के 2,82,520 एक्टिव मरीज हैं। एक दिन पहले कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी हुए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नए केस सामने आने के बाद देश में अब तक कुल 3 करोड़ 37 लाख 16 हजार 451 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक देश में कुल 3 करोड़ 29 लाख 86 हजार 180 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण मौतों की बात करें तो अब तक देश में 4 लाख 47 हजार 751 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87,66,63,490 के पार हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 54,13,332 डोज लगाई गई।
केरल में भी मिल रही राहत
केरल में कोरोना सक्रमण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच बुधवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,196 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 149 लोगों की जान गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।
छत्तीसगढ़ में सामने आए 26 नए मामले
कोरोना संकमण के मामले में छत्तीसगढ़ में लगातार राहत मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों के दौरान 26 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 23 हजार 50 सैंपलों की जांच की गई। बीते 24 घंटों में 25 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 5 हजार 295 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं ओर 991 लाख 448 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 13 हजार 564 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। फिलहाल प्रदेश में 283 सक्रिय मरीज हैं।




