ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वार्डों में शुरू हुआ जनसमस्या निवारण शिविर.. पहले दिन 17 आवेदन का हुआ निराकरण… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शिविर स्थलों का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वार्डों में शुरू हुआ जनसमस्या निवारण शिविर.. पहले दिन 17 आवेदन का हुआ निराकरण… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शिविर स्थलों का लिया जायजा

By @dmin
Published: September 15, 2021
Share
Public problem redressal camp started in the wards
Public problem redressal camp started in the wards
SHARE

भिलाई। कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर भिलाई निगम के सभी जोन में जन समस्या निवारण शिविर प्रारंभ हो गया है। 30 सितंबर तक आयोजित इन शिविरों का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नियत किया गया है। शिविर के प्रथम दिन निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने व्यवस्थाओं एवं प्राप्त हो रहे आवेदनों के निराकरण को लेकर शिविर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक योजनाओं के लिये पृथक से पंजी संधारित करने के निर्देश दिये।

आयुक्त सर्वे जब शिविर स्थल में पहुंचे तब महापौर परिषद के पूर्व सदस्य जी. राजू ने पूर्व शिविर में दिए गए आवेदन के मजदूर कार्ड प्राप्त नहीं होने की समस्या बताई। जिस पर त्वरित रूप से आयुक्त ने शिविर स्थल से ही श्रम विभाग के अधिकारियों से बात की और निगम को निर्मित हो चुके मजदूर कार्ड की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने कहा। निगम आयुक्त ने शिविर में संलग्न सभी कर्मचारियों से प्राप्त आवेदन की जानकारी ली और अधिकारियों को निराकरण योग्य आवेदनों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये और निराकरण के पश्चात आवेदक को सूचित करने कहा। आयुक्त के निर्देश के पालन में आज के शिविर में त्वरित निराकरण योग्य 17 आवेदन की समस्या का समाधान किया गया।

इन योजनाओं व समस्याओं को लेकर कर सकते हैं आवेदन
जन समस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, समाजिक सहायता पेंशन, दिव्यांग जनों को उपकरण, राशन कार्ड, श्रम विभाग पंजीयन मजदूर कार्ड, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, नल जल योजना, सीमेंट, सड़क, नाली, जल प्रदाय, प्रकाश व्यवस्था, भवन निर्माण, आबादी पट्टा, सीमांकन, नामांकन, नल कनेक्शन, अतिक्रमण से संबंधित, सफाई से संबंधित तथा अन्य कार्यों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

30 सितंबर तक इन क्षेत्रों में आयोजित होगा शिविर
16 सितंबर गुरूवार को वार्ड 04 राधिका नगर वार्ड कार्यालय, वार्ड 11 अंबेडकर भवन अंबेडकर नगर, वार्ड 21 बैकुंठ नगर वार्ड कार्यालय, वार्ड 28 मंगल बाजार छावनी, वार्ड 53 एवं 54 सतविजय आडिटोरियम सेक्टर 05 डोमशेड। 20 सितंबर को वार्ड 01 जुनवानी सांस्कृतिक भवन बाजार चौक खम्हरिया, वार्ड 13 राजीव नगर रामजानकी मंदिर, वार्ड 22 बीएसपी पानी टंकी गणेश मंच श्याम नगर, वार्ड 34 नेताजी सुभाषचन्द्र खुर्सीपार गणेश मंच एकता नगर, वार्ड 55,56 एवं 57 सेक्टर 06 कालीबाड़ी। 21 सितंबर को वार्ड 06 नेहरू भवन सुपेला, वार्ड 14 रामनगर कर्मा भवन, वार्ड 23 संत रविदास नगर भवन, वार्ड 30 बालाजी नगर खुर्सीपार यादव पारा स्थित नवीन प्रा. शाला, वार्ड 65 एवं 66 सेक्टर 07 सड़क 3-4 में मंच। 22 सितंबर को वार्ड 03 कोसा नगर सांस्कृतिक मंच, वार्ड 15 वैशालीनगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड 24 दुर्गापारा सांस्कृतिक भवन शारदा पारा, वार्ड 35 शास्त्री नगर खुर्सीपार बाबा बालकनाथ मंदिर के पास स्थित मंच, वार्ड 68 सेक्टर 09 हॉस्पिटल सेक्टर हायर सेकण्ड्री स्कूल सेक्टर 09। 23 सितंबर को वार्ड 05 लक्ष्मी नगर वार्ड कार्यालय, वार्ड 16 कुरूद सांस्कृतिक भवन, वार्ड 25 संतोषीपारा पूर्व पार्षद कार्यालय, वार्ड 37 चन्द्रशेखर आजाद नगर खुर्सीपार एनपीआर रोड स्थित शिवालय प्रांगण, वार्ड 64 सेक्टर 10 गुण्डिचा मंच। 24 सितंबर को वार्ड 08 रानी अवंती बाई चैक सियान सदन कोहका, वार्ड 17 वृन्दानगर वार्ड कार्यालय, वार्ड 46 सेक्टर 03 शिव मंदिर परिसर, वार्ड 38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर शिवाजी नगर चन्द्रमा चौक। 25 सितंबर को वार्ड 07 फरीद नगर दुर्गा मंच, वार्ड 18 प्रेमनगर चैता मैदान सांस्कृतिक भवन, वार्ड 47 सेक्टर 01 दक्षिण सड़क 11 डोमशेड, वार्ड 29 बापूनगर खुर्सीपार जलाराम मंदिर। 27 सितंबर को वार्ड 02 मॉडल टाउन शिव मंदिर स्मृति नगर, वार्ड 19 दुर्गा मंच तीन दर्शन मंदिर के पास शास्त्रीनगर, वार्ड 48 सेक्टर 01 उत्तर सड़क 11 डोमशेड! 28 सितंबर को वार्ड 12 आमोद भवन कान्ट्रेक्टर कॉलोनी, वार्ड 26 हाउसिंग बोर्ड सूर्यकूण्ड, वार्ड 49 सेक्टर 02 पूर्व पार्षद कार्यालय के समीप डोमशेड, वार्ड 32 राधाकृष्ण मंदिर न्यू खुर्सीपार पं. दिनदयाल उद्यान के पास सांस्कृतिक मंच। 29 सितंबर को वार्ड 67 सेक्टर 08 सियान सदन मिलन चौक हुडको, वार्ड 27 सांस्कृतिक मंच घासीदास नगर, वार्ड 50 सेक्टर 02 पश्चिम पार्षद कार्यालय के समीप डोमशेड, वार्ड 31 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार जोन 03 मिलावट पारा गणेश मंदिर के पास। 30 सितंबर को वार्ड 69 एवं 70 वार्ड कार्यालय शहीद कौशल नगर सियान सदन मिलन चौक हुडको में आयोजित होगा।

शेयर बाजार: सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स पहली बार 59400 के पार
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
राफेल की जांच से जोश में आई कांग्रेस, कहा-दाढ़ी में एक नहीं, कई तिनके
”सही आहार, सही व्यायाम और सही ध्यान” पर आधारित नि:शुल्क कैंप का आयोजन 16 को, डेमों क्लास मेें शामिल हुई छग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक
नक्सल अटैक पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, मार्च 2026 तक खत्म कर देंगें नक्सलवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'पाकिस्तान का बंधक है मुस्लिम देशों का यह संगठन', जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी के बयान से भारत नाराज ‘पाकिस्तान का बंधक है मुस्लिम देशों का यह संगठन’, जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी के बयान से भारत नाराज
Next Article In the morning visit on the first day of the inspection, Commissioner Prakash Survey निरीक्षण के पहले दिन मॉर्निंग विजिट में स्लम क्षेत्र एवं निचली बस्तियों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वे… शौचालय से नदारद केयर टेकर को नोटिस जारी करने दिये निर्देश

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?