ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबान सरकार में पड़ी फूट, हक्कानी नेटवर्क के नेता से कहासुनी के बाद बरादर ने काबुल छोड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तालिबान सरकार में पड़ी फूट, हक्कानी नेटवर्क के नेता से कहासुनी के बाद बरादर ने काबुल छोड़ा

By @dmin
Published: September 15, 2021
Share
तालिबान सरकार में पड़ी फूट, हक्कानी नेटवर्क के नेता से कहासुनी के बाद बरादर ने काबुल छोड़ा
तालिबान सरकार में पड़ी फूट, हक्कानी नेटवर्क के नेता से कहासुनी के बाद बरादर ने काबुल छोड़ा
SHARE

काबूल/नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनते ही आपसी रार भी शुरू हो गई है। तालिबान सरकार में डिप्टी प्राइम मिनिस्टर बनाए गए मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के हक्कानी नेटवर्क के सीनियर नेता से मतभेद के बाद काबुल छोडऩे की खबर है। सत्ता के बंटवारे को लेकर बरादर और खलील-उर-रहमान हक्कानी के बीच संघर्ष छिड़ गया है। एक वरिष्ठ तालिबानी नेता के हवाले से बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पिछले सप्ताह काबुल के राष्ट्रपति कार्यालय में अंतरिम कैबिनेट को लेकर दोनों नेताओं के बीच बहस हुई थी। 15 अगस्त को तालिबान की ओर से काबुल पर कब्जा किए जाने के बाद से ही अलग-अलग समूहों के बीच नेतृत्व और सरकार गठन को लेकर संघर्ष रहा है।

तालिबान की राजनीतिक ईकाई की ओर से सरकार में हक्कानी नेटवर्क को प्रमुखता दिए जाने का विरोध किया जा रहा है। वहीं हक्कानी नेटवर्क खुद को तालिबान की सबसे फाइटर यूनिट मानता है। बरादर के धड़े का मानना है कि उनकी कूटनीति के कारण तालिबान को अफगानिस्तान में सत्ता मिली है, जबकि हक्कानी नेटवर्क के लोगों को लगता है कि अफगानिस्तान में जीत लड़ाई के दम पर मिली है। बता दें कि दोहा में अमेरिका और तालिबान के बीच हुई कई दौर की वार्ता में अब्दुल गनी बरादर अगुवा के तौर पर थे। ऐसे में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का वह क्रेडिट लेते रहे हैं। वहीं हक्कानी नेटवर्क को तालिबानियों में सबसे खूंखार माना जाता है, जो पाकिस्तान की सेना से करीबी संबंध रखता है।

कंधार और अन्य क्षेत्र के तालिबानियों में भी सत्ता को लेकर छिड़ी जंग
तालिबान में कई स्तरों पर मतभेद है। कंधार प्रांत से आने वाले तालिबान के नेताओं और उत्तर एवं पूर्वी अफगानिस्तान से आने वाले लोगों के बीच भी मतभेद हैं। कंधार को तालिबान का गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में वहां से ताल्लुक रखने वाले नेता सत्ता में अहम भागीदारी चाहते हैं। बीते कुछ दिनों से बरादर सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे थे। इसके चलते ये अफवाहें भी थीं कि वह गोलीबारी में घायल हो गए हैं या फिर मौत हो गई है। हालांकि सोमवार को एक ऑडियो जारी कर खुद बरादर ने कहा था कि वह सुरक्षित हैं और यात्रा पर हैं।

अमेरिकी सैनिकों की वापसी के क्रेडिट को लेकर भी है संघर्ष
बीबीसी पश्तो ने तालिबान के एक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बरादर और हक्कानी के बीच तीखी बहस हुई है। इसके अलावा उनके समर्थकों के बीच भी झड़प हुई है। कतर में स्थित इस पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक और तालिबान सदस्य ने कहा है कि दोनों के बीच बीते सप्ताह बहस हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बरादर तालिबान की अंतरिम सरकार के ढांचे को लेकर नाखुश थे। इसके अलावा अमेरिकी सेनाओं की वापसी के क्रेडिट को लेकर भी संघर्ष की स्थिति है। इसका श्रेय लेते हुए हक्कानी का कहना है कि उसकी लड़ाई के चलते ऐसा हुआ है। वहीं बरादर का मानना है कि उनकी कूटनीति के चलते यह सफलता मिली है।

निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, 40 से ज्यादा मजदूर फंसे! बचाव कार्य जारी
खाद की जमाखोरी पर सख्त हुए सीएम बघेल, कहा- जामाखोरी करने वालों को करें ब्लैकलिस्टेड…. उर्वरक कंपनियों को राज्य के कोटे के अनुरूप यूरिया और डीएपी की आपूर्ति के निर्देश
रणनीतिक खनिजों की खोज में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग, छत्तीसगढ़ में निकल-क्रोमियम-PGE की पुष्टि
प्यार का पोस्टमार्टम: शादी वाले दिन गर्लफ्रेंड ने दुल्हन को बताया दूल्हे का राज, मंडप के बजाए पहुंचा हवालात
दूसरे चरण के मतदान के लिए चौथे दिन 203 नामांकन दाखिल, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक भरे गए 367 नामांकन पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर गिरफ्तार आतंकियों ने खोली पाकिस्तान की पोल, लेफ्टिनेंट गाजी ने ग्वादर पोर्ट पर दी थी सभी को ट्रेनिंग
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 332 # 15 september 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?